इटारसी में नारकोटिक्स का छापा : 100 करोड़ का नशीला पदार्थ जब्त, 3 नाइजीरियन युवतियां और 2 युवक पकड़ाए

इटारसी में नारकोटिक्स का छापा : 100 करोड़ का नशीला पदार्थ जब्त, 3 नाइजीरियन युवतियां और 2 युवक पकड़ाए
मप्र में नशीला पदार्थों को लेकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को नारकोटिक्स विभाग इंदौर ने इटारसी में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने होटल में छापा मारकर 100 करोड़ रुपए का नशीला पदार्थ जब्त किया है। साथ ही नाइजीरियन 3 युवतियां और 2 युवकों को भी गिरफ्तार किया है। टीम ने सूर्या होटल में छापा मारा। ये भी पढ़ें: यात्रियों ने प्लेटफार्म पर किया गरबा, रतलाम स्टेशन पर समय से पहले पहुंची ट्रेन; देखें VIDEO

100 करोड़ की हेरोइन जब्त की

सूत्रों के मुताबिक, नारकोटिक्स विभाग इंदौर ने नर्मदापुरम के इटारसी में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने जय स्तंभ चौक के पास स्थित सूर्या होटल में छापा मारा। टीम ने होटल में छापा मारकर विदेशी युवक-युवतियों से 21 किलो नशीला पदार्थ जब्त किया। जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपए बताई जा रही है। वहीं जब्त नशीला पदार्थ हेरोइन बताया जा रहा है। साथ ही टीम ने यहां से नाइजीरियन 3 युवतियां और 2 दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ड्रग्स की बड़ी खेप बाहर ले जाई जा रही थी। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts