राष्ट्रीय

पंचतत्व में विलीन मूसेवाला, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब; पिता ने पगड़ी उतारकर लोगों को कहा शुक्रिया

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला पंचतत्व में विलीन हुए। उनकी अंतिम यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ा। इस दौरान पिता ने पगड़ी उतारकर लोगों का शुक्रिया अदा किया। उनका अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट में नहीं, बल्कि उनके खेत में किया गया, जहां वह खुद ही खेती करते थे। अंतिम यात्रा के दौरान मूसेवाला के प्रशंसकों ने सिद्धू मूसेवाला अमर रहे के नारे भी लगाए।

मूसेवाला की अंतिम यात्रा उनके फेवरेट 5911 ट्रैक्टर पर निकाली गई। मूसेवाला ने अपने कई पंजाबी गीतों में इस ट्रैक्टर का जिक्र किया है। इसे मोडिफाई करवाकर भी उन्होंने घर में रखा हुआ था।

अपने पसंदीदा ट्रैक्टर के साथ मूसेवाला

मूसा गांव से था खास लगाव

सिद्धू मूसेवाला का उनके गांव मूसा से खास लगाव था। गांव में सिद्धू मूसेवाला का एक आलीशान बंगला है, जिसे उन्होंने बेहद प्यार और मेहनत के साथ बनाया था। इस बंगले की तस्वीरें वे अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। सिद्धू मूसेवाला ने अपना स्टेज नेम गांव के ऊपर रखा था। अपने नाम में उन्होंने मूसेवाला एड किया था। अपने करियर में वे सिद्धू मूसेवाला के नाम से जाने गए थे, उनका असली नाम शुभदीप सिंह संधू था। 

मूसेवाला के शरीर पर गोलियों के 24 निशान मिले

मूसेवाला की रविवार शाम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। 5 डॉक्टरों के बोर्ड ने उनका पोस्टमार्टम किया, जिसमें उनके शरीर पर गोलियों के 24 निशान मिले हैं। उनके सिर, पैर, छाती और पेट को बुरी तरह से गोलियों से छलनी किया गया था। मूसेवाला के बाएं फेफड़े और लिवर में गोली लगी है।

ये भी पढ़ें- अजब संयोग : सिंगर मूसेवाला के गुरु की भी ऐसे ही हुई थी हत्या, इस अमेरिकी रैपर को मानते थे गुरु

किसने किया सिद्धू मूसेवाला का मर्डर?

सिंगर पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने ली है। सिद्धू मूसेवाला के मर्डर की प्लानिंग काफी समय पहले की गई थी, जिसे 29 मई को अंजाम दिया गया। सिद्धू मूसेवाला के मर्डर से एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा हटाई थी। लॉरेंस बिश्नोई ने जेल में बैठकर अपने दोस्त गोल्डी बराड़, जो कि कनाडा में है, दोनों ने मिलकर मर्डर प्लान बनाया। लॉरेंस और गोल्डी के गुर्गों ने सिंगर पर 30 राउंड फायरिंग की।

ये भी पढ़ें: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, मानसा के जवाहरपुर गांव में हुई फायरिंग, कल ही मान सरकार ने घटाई थी सुरक्षा

मूसेवाला का आखिरी गाना 2 हफ्ते पहले आया था

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला ने अपना आखिरी गाना 2 हफ्ते पहले ‘द लास्ट राइड’ रिलीज किया था। इस गाने में सिद्धू ने अपने म्यूजिक करियर की उपलब्धियों को बताया था। उन्होंने इस गाने में कहा था कि उम्र से दो गुना रुतबा बनाया है। सिद्धू के इस गाने के वीडियो में टूपैक की झलक भी देखने मिलती है। उन्होंने अपने जूते पर टूपैक की फोटो छापी है और उसके साथ ‘लेजेंड’ लिखा हुआ है।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button