PlayBreaking News

'जो बाइडेन माफी मांगे, वरना...’ मुंबई में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को उड़ाने की धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को अमेरिकी नागरिक बताया; FIR दर्ज

Follow on Google News
'जो बाइडेन माफी मांगे, वरना...’ मुंबई में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को उड़ाने की धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को अमेरिकी नागरिक बताया; FIR दर्ज
मुंबई। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मुंबई पुलिस ने खुद इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 3:50 बजे rkgtrading777@gamil.com के आईडी से ईमेल आया। मेल भेजने वाले ने खुद को अमेरिकी नागरिक बताया है। इस मेल में आरोपी ने मांग की है कि, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन व्यक्तिगत रूप से उससे माफी मांगे वरना वह मुंबई में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को बम से उड़ा देगा। mumbai police on alert

एक्शन मोड में पुलिस

मेल में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास के कार्यालय को उड़ाने की धमकी दी गई है। इसी के साथ उसने मेल में ये भी लिखा कि वह काम करने वाले सभी अमेरिकी लोगों को भी मार देगा। घटना के बाद मुंबई की बांद्रा कुर्ला पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, IPS की धारा 505(1)(बी) और 506(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

कोलकाता से भेजा गया था मेला

पुलिस को अभी तक की जांच में पता चला है कि, यह मेल कैलिफोर्निया में जन्मे भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक द्वारा पश्चिम बंगाल के कोलकाता से भेजा गया था।

2023 में दिल्ली में इजरायल एम्बेसी के पास हुए थे धमाके

26 दिसंबर 2023 को दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित इजरायल एम्बेसी के पास लो इंटेंसिटी के दो धमाके हुए थे। जांच के दौरान पता चला कि, धमाका एम्बेसी से 260 मीटर नंदास हाउस के गेट नंबर- 4 पर हुआ था। ध्यान देने वाली बात ये थी कि एम्बेसी के पास जहां धमाका हुआ था उस जगह पर कोई CCTV कैमरा नहीं लगा था। पुलिस को एम्बेसी के दूसरे साइड पर एक CCTV फुटेज मिला। इसमें दो संदिग्ध लोग दिखे थे। दिल्ली पुलिस को मौके से एक लेटर भी मिला था, जो इजरायल के झंडे में लिपटा हुआ था। यह इंग्लिश भाषा में लिखा लेटर था, जो 'सर अल्लाह रेजिस्टेंस' ग्रुप से जुड़ा हुआ है। इसमें जियोनिस्ट, गाजा, फिलिस्तीन शब्द लिखे गए थे। ये भी पढ़ें - तमिलनाडु के बाद जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर NIA की छापेमारी, आतंकवादी ढ़ांचे को खत्म करने में जुटी एजेंसी; टेरर फंडिंग से जुड़ा है मामला
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts