राष्ट्रीय

मुंबई में Bomb Blast की धमकी: लोगों को आ रहे वीडियो कॉल… अज्ञात शख्स बोला- इंडिया में तबाही मचानी है…

मुंबई में बम धमाकों को लेकर एक के बाद एक कई लोगों को धमकी भरे फोन कॉल आए हैं। सांताक्रूज इलाके के कई लोगों को फोन कर बम ब्लास्ट के जरिए इंडिया में तबाही मचाने की धमकी दी गई है। वहीं मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

धमकी भरे कॉल में क्या कहा गया?

बताया जा रहा है कि, मुंबई के सांताक्रूज में रहने वाले एक व्यक्ति को वाट्सएप पर वीडियो कॉल आया। इस दौरान एक अज्ञात शख्स ने उसे कहा कि, “बम ब्लास्ट करना है इंडिया में तबाही मचानी है।” जिसकी शिकायत नजदीकी सांताक्रुज पुलिस स्टेशन में की गई।

फोन करने वाले की लोकेशन हुई ट्रेस

पुलिस ने शिकायतकर्ता द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर वीडियो कॉल करने वाले अज्ञात शख्स के खिलाफ IPC की धारा 506(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, फोन करने वाले की लोकेशन ट्रेस हुई है और हम जल्द उसे गिरफ्तार कर लेंगे।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस को भी दी गई थी धमकी

मुंबई के लोगों को पहले भी धमकी भरे कॉल आ चुके हैं। बता दें कि, अगस्त में ही दो बार लोगों को बम विस्फोट की धमकी मिली थी। बीते 20 अगस्त को मुंबई की ट्रैफिक पुलिस को 26/11 जैसे हमले की धमकी मिली। धमकी देने वाले ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल के वाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजा, जिसमें बताया था कि मुंबई में 26/11 जैसा हमला किए जाने की आशंका है।

ये भी पढ़ें- 26/11 Mumbai Attack: जब आतंकियों की कायराना हरकत से कांप उठी थी मायानगरी, तीन दिन तक चला था खूनी खेल

पाकिस्तानी नंबर से आए इस मैसेज में ये भी कहा गया कि, उसकी लोकेशन ट्रेस करोगे तो वो भारत के बाहर की दिखाएगी और धमाका मुंबई में होगा। इसमें बताया था कि भारत में छह लोग इस घटना को अंजाम देंगे।

ये भी पढ़ें- मुंबई के होटल को उड़ाने की धमकी, आरोपी बोला- ‘4 जगह रखे हैं बम… 5 करोड़ दो तब करुंगा डिफ्यूज’

मुंबई के फाइव स्टार होटल को उड़ाने की धमकी

इसके तुरंत बाद 23 अगस्त को मुंबई के फाइव स्टार होटल ‘द ललित’ को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसमें एक अज्ञात शख्स ने कहा कि होटल में चार जगहों पर बम रखे हुए हैं। साथ ही उसे डिफ्यूज करने के बदले पांच करोड़ रुपए की डिमांड की। वहीं तलाशी लेने पर होटल से कुछ भी नहीं मिला।

ये भी पढ़ें- 26/11 Mumbai Attack: जब आतंकियों की कायराना हरकत से कांप उठी थी मायानगरी, तीन दिन तक चला था खूनी खेल

संबंधित खबरें...

Back to top button