
मुंबई। मुंबई के छत्रपती शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर धमकी भरा फोन आया है। जिसके बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक, इंडियन मुजाहिद्दीन नाम के आतंकी संगठन की ओर से ये धमकी भरा फोन एयरपोर्ट सेंटर पर आया। इस धमकी भरे कॉल के बाद मुंबई पुलिस समेत सभी एजेंसियां अलर्ट पर आ गई हैं।
शख्स ने कोड-वर्ड में कहीं संदिग्ध बातें
जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात करीब 10 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट सेंटर पर धमकी भरा कॉल आया। फोन करने वाले शख्स ने खुद का नाम इरफान अहमद शेख और खुद को इंडियन मुजाहिद्दीन का सदस्य बताया। शख्स ने अपने बारे में बताने के बाद कोड वर्ड का इस्तेमाल कर संदिग्ध बातें की जिसको समझने में कॉल उठाने वाला असमर्थ रहा।
Mumbai police & other agencies at Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport were put on alert after receiving threat call on Monday. Caller introduced himself as Irfan Ahmed Sheikh & as member of terror outfit Indian Mujahideen. Case filed & probe on: Mumbai police
— ANI (@ANI) February 7, 2023
पुलिस ने दर्ज किया केस
धमकी भरे कॉल आने के बाद मुंबई पुलिस समेत दूसरी एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। मुंबई की सहार पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ IPC की धारा 505(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
NIA को मिला था धमकी भरा ई-मेल
इससे पहले 3 फरवरी को भी मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दी गई थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को धमकी भरा संदिग्ध ई-मेल मिला था। धमकी भरा मेल भेजने वाले शख्स ने खुद को तालिबानी सदस्य बताया था और मुंबई में आतंकी हमले की चेतावनी दी था। NIA ने इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी जिसके बाद मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई शहरों में अलर्ट जारी कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें- मुंबई में आतंकी हमले की धमकी, NIA को संदिग्ध मेल मिला; आरोपी ने खुद को तालिबानी बताया, कई शहरों में अलर्ट
पहले भी आए धमकी भरे कॉल
इससे पहले इसी साल जनवरी 2023 में मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एक धमकी भरी कॉल आया था। जिसमें अज्ञात कॉलर ने स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।
अक्टूबर 2022 में भी पुलिस को कॉल कर धमकी दी गई थी, जिसमें शहर के कई इलाकों में बम लगे होने की बात कही गई थी। कॉलर ने बताया था कि मुंबई के अंधेरी में स्थित इनफिनिटी मॉल, पीवीआर मॉल जूहू, सहारा होटल एयरपोर्ट पर बम लगे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।
ये भी पढ़ें- कर्नाटक के जेल में बंद गैंगस्टर ने दी Nitin Gadkari को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
ये भी पढ़ें- CM अरविंद केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी, देर रात दिल्ली पुलिस को आया कॉल