अन्यखेल

झारखंड को हराकर मप्र ने जीती 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप

भोपाल। ओडिशा के स्मार्ट सिटी राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में चल रही 13वीं हाकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में शुक्रवार को मध्यप्रदेश की हॉकी टीम ने झारखंड पर 1-0 से हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। बता दें कि सेमी फाइनल में मध्यप्रदेश ने हरियाणा को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। वहीं, छत्तीसगढ़ को 12-2 से हराकर हरियाणा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मध्यप्रदेश की इस जीत पर खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए यह गर्व का क्षण… आज हमारी बेटियों ने झारखंड को हराकर 13वीं जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब जीता है। टीम की सभी खिलाड़ियों और विशेषकर कोच समीर दा और परमजीत सिंह को बधाई।

संबंधित खबरें...

Back to top button