भोपालमध्य प्रदेश

MP Weather Update : 6 दिसंबर से सताएगी सर्दी, कई जिलों में रात का तापमान गिरेगा; प्रदेश में नौगांव सबसे ठंडा

मध्यप्रदेश के मौसम में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, 6 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस नौगांव में दर्ज किया गया है। ग्वालियर और जबलपुर शहर में सबसे ज्यादा ठंड पड़ेगी।

5 दिसंबर के बाद गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, पाकिस्तान की तरफ से आ रही हवा हिमालय के ऊपर सक्रिय हो रही है। इसके सक्रिय होने के साथ ही 5 दिसंबर तक तापमान में गिरावट का दौर देखने को मिलेगा। प्रदेश में फिलहाल तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, ग्वालियर और जबलपुर में रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे आ सकता है। जबकि, इंदौर-भोपाल में 10 से 8 डिग्री तक तापमान जा सकता है।

जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह से मौसम में बदलाव की संभावना है। जिसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग का मानना है कि सिर्फ हवाएं उत्तरी होने के कारण प्रदेश भर में कई इलाकों में तापमान गिर रहा है। क्योंकि, अभी हिमालय पर उम्मीद के मुताबिक बर्फबारी नहीं हो रही है, लेकिन बर्फबारी तेज होने के बाद प्रदेश में ठंड ज्यादा पड़ने की पूरी संभावना है।

इन जिलों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज

प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में शनिवार को दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जिसमें 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। जबकि बैतूल, धार में भी न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। इसके साथ ही तीन संभागों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के रायसेन, पचमढ़ी, राजगढ़, नरसिंहपुर, खंडवा, ग्वालियर, उमरिया सहित नौगांव जिलों में तापमान में विशेष परिवर्तन देखने को मिला है।

ये भी पढ़ें – Madhya Pradesh Weather Update : 5 दिसंबर से बढ़ सकती है सर्दी, तापमान में आएगी गिरावट; जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

संबंधित खबरें...

Back to top button