ताजा खबरराष्ट्रीय

Flight Controversy : इंडिगो की फ्लाइट में बिना कुशन की सीट का फोटो हुआ वायरल, एअर इंडिया में क्रू मेंबर के साथ बदतमीजी करने वाली महिला यात्री को फ्लाइट से उतारा

नेशनल डेस्क। फ्लाइट में हो रही अजीबो-गरीब और बदसलूकी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं। पहली घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें इंडिगो के एक विमान के अंदर बिना कुशन वाली सीट दिख रही है, वहीं दूसरी घटना दिल्ली में हुई जहां एअर इंडिया की फ्लाइट में एक महिला द्वारा क्रू मेंबर्स से बदसलूकी की गई। इसके बाद उसे विमान से उतार दिया गया।

यह है पहली घटना…

सोशल मीडिया पर इंडिगो के एक विमान के अंदर बिना कुशन वाली सीट की तस्वीर वायरल हुई। असल में यावनिका नाम की महिला ने बेंगलुरु से भोपाल जाने के लिए इंडिगो फ्लाइट की सीट बुक की थी। जैसे ही वो विमान के अंदर दाखिल हुईं और अपनी सीट को देखा तो वह देखती ही रह गई, क्योंकि, उनकी सीट पर कुशन ही नहीं था। ऐसे में उन्होंने बिना कुशन वाली सीट की तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। इसके बाद ये घटनाक्रम सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।

यूजर्स के मजेदार कमेंट्स

यावनिका ने बिना कुशन वाली सीट के फोटो के साथ पोस्ट में कैप्शन लिखा- “सुंदर इंडिगो। मुझे उम्मीद है कि मैं सुरक्षित लैंड हो जाऊंगी! यह आपकी बेंगलुरु से भोपाल की फ्लाइट (6E 6465) है।” महिला का पोस्ट वायरल होते ही इंटरनेट पर एयरलाइन की सर्विस को लेकर बहस शुरू हो गई। महिला पैसेंजर के इस पोस्ट को अब तक 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ये पैसा इतना लेते हैं और सर्विस देते नहीं, दूसरे ने लिखा, ये तो मसाजर सीट लग रही है, एक अन्य यूजर ने लिखा, हाहाहा.. ये सच नहीं हो सकता।

इंडिगो ने दी सफाई

इंडिगो ने यावनिका के पोस्ट पर रिप्लाई किया। उन्होंने लिखा- सफाई के लिए उड़ान से पहले सीट कुशन बदल दिए गए। हमारे केबिन क्रू ने तुरंत उन ग्राहकों को सूचित किया, जिन्हें ये सीटें आवंटित की गई थीं। हालांकि, बाद में सीट पर कुशन लगा दिया गया।

दूसरी घटना भी चर्चाओं में…

इधर, एअर इंडिया की फ्लाइट में बिजनेस क्लास में यात्रा कर रही एक यात्री को केबिन क्रू से बदतमीजी करने के बाद उसे नीचे उतार दिया। दरअसल, एअर इंडिया की दिल्ली-लंदन फ्लाइट में एक निजी कम्पनी की एमडी और सीईओ ने केबिन क्रू के साथ बदतमीजी की। इसके बाद कैप्टन ने महिला एमडी को फ्लाइट से उतार दिया और यात्रा नहीं करने दी। हालांकि, जब महिला ने अपनी गलती मानी तो उसके बाद दूसरी फ्लाइट से लंदन रवाना हो पाई। महिला को फ्लाइट से उतारने और उसके लगेज को उतारने के चक्कर में फ्लाइट एक घंटे देरी से उड़ान भर पाई।

5 मार्च की घटना आज आई चर्चाओं में

इस मामले को लेकर एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, यह घटना 5 मार्च 2024 की फ्लाइट एआई-161 में घटी। बिजनेस क्लास में यात्रा कर रही एक महिला यात्री को क्रू मेंबर से बदतमीजी करने के बाद फ्लाइट से उतारा गया था। एयर इंडिया ने दावा किया कि वह सभी यात्रियों और क्रू मेंबर की सुरक्षा को सर्वोच्च प्रथामिकता देती है और सभी नियमों का सख्ती से पालन करती है।
एअर इंडिया की तरफ से कहा गया कि ऑफ बोर्डिंग के बाद फ्लाइट एआई-161 करीब एक घंटे की देरी से रवाना हुई। साथ ही एयर इंडिया की तरफ से देरी के होने के कारण यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया गया है।

ये भी पढ़ें- इनसे मिलिए.. ये हैं देश के सबसे छोटे डॉक्टर, कद 3 फीट, वजन 18 किलो, हौसले के दम पर हासिल की सफलता

संबंधित खबरें...

Back to top button