Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update : हिल स्टेशन पचमढ़ी में जमी बर्फ, सीजन की सबसे सर्द रात, इंदौर में 5 डिग्री लुढ़का पारा

Follow on Google News
MP Weather Update : हिल स्टेशन पचमढ़ी में जमी बर्फ, सीजन की सबसे सर्द रात, इंदौर में 5 डिग्री लुढ़का पारा
MP Weather Update : प्रदेश के नर्मदांचल में बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ी है। लगातार दूसरे दिन भी बुधवार को तापमान में गिरावट हुई। मध्यप्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दिन का पारा 5 डिग्री से अधिक लुढ़क गया। वहीं भोपाल के मौसम ने भी करवट बदली है, जहां का रात का न्यूनतम तापमान सबसे कम 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

पचमढ़ी में ओस की बूंदे बनी बर्फ

सुबह के वक्त ओस की बूंदें पत्तों पर बर्फ के रूप में जम गईं। इसके साथ ही, गाड़ियों की सीटों पर भी बर्फ की परत देखने का मिली।

इंदौर में पांच डिग्री लुढ़का पारा

प्रदेश के पांच बड़े शहरों में भोपाल का रात का न्यूनतम तापमान सबसे कम 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा ग्वालियर में 10.8 डिग्री, इंदौर में 11.4 डिग्री, उज्जैन में 11.5 डिग्री और जबलपुर में 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में दिन के अधिकतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। यहां तापमान सबसे कम 22.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा भोपाल में 23.4 डिग्री, उज्जैन में 24.5 डिग्री, ग्वालियर में 24.8 डिग्री और जबलपुर में 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिपरसमा (शिवपुरी) में 6.8 डिग्री, मरूखेडा (नीमच) में 7.4 डिग्री, राजगढ़ में 7.6 डिग्री, गिरवर (शाजापुर)/गुना में 8.6 डिग्री और सीहोर/पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 9 डिग्री के साथ इन शहरों में प्रदेश का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

ठंड से परेशान टूरिस्ट

पचमढ़ी में दिन और रात दोनों समय कंपकंपी वाली ठंड पड़ रही है। स्थानीय लोग और पर्यटक अलाव जलाकर और गर्म कपड़ों में लिपटकर खुद को ठंड से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। ड्राइवर्स को गाड़ियों को साफ करने और उन्हें गर्म करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। नर्मदापुरम में इस बार दिसंबर में न्यूनतम तापमान पिछले दो सालों के मुकाबले सबसे कम दर्ज हुआ है। 10 दिसंबर को रात का तापमान 9.5 डिग्री और 11 दिसंबर को 8.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पिछले दो सालों में दिसंबर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे नहीं गया था।

अभी और गिरेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में जारी बर्फबारी और ठंडी हवाओं के कारण अगले कुछ दिनों में तापमान और गिर सकता है। अनुमान है कि अगले 6-7 दिनों तक न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। साथ ही, प्रदेश के न्यूतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की कमी देखी जा सकती है।

पचमढ़ी में पहले भी पड़ चुकी है ऐसी ठंड

पचमढ़ी साल 2023 में 26 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गया था, जबकि 2022 में 12 दिसंबर को यह 10.4 डिग्री दर्ज किया गया था। इससे पहले के वर्षों में दिसंबर में तापमान 8 डिग्री से नीचे भी जा चुका है। अभी तेज हवाओं और उत्तर भारत में बर्फबारी के चलते रात के न्यूनतम तापमान के और अधिक गिरने के आसार हैं। ये भी पढ़ें- संसद का शीतकालीन सत्र : सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष का हंगामा, संसद के परिसर के बाहर विरोध-प्रदर्शन    
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts