Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update : दशहरे का मजा बिगड़ने के आसार, रावण दहन में बारिश डाल सकती है खलल, जानें अपडेट

Follow on Google News
MP Weather Update : दशहरे का मजा बिगड़ने के आसार, रावण दहन में बारिश डाल सकती है खलल, जानें अपडेट
भोपाल। मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है। हालांकि शुक्रवार को प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम ने करवट बदली, जिससे प्रदेश के कई जिलों में बारिश जैसे हालात बने। दिन भर बादल छाए रहने के साथ ठंड हवा का दौर जारी रहा, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं दशहरा पर शनिवार को इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत मध्यप्रदेश के 37 जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर शुक्रवार को भी देखने को मिला। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक मौसम के इसी प्रकार बने रहने के संकेत दिए हैं। ऐसे में दशहरे पर रावण के पुतले भीग सकते हैं।

बारिश व गरज-चमक की बनी स्थिति

मौसम विभाग के मुताबिक, अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का एक क्षेत्र बना है। इसे के साथ ही राजस्थान की तरफ एक चक्रवात बनने के कारण प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी बढ़ रही है। इसके असर की वजह से प्रदेश में मानसून की विदाई के बीच प्रदेश के कुछ शहरों में एक बार फिर झमाझम बारिश हुई है। शुक्रवार को सिवनी, इंदौर, हरदा, खरगोन, खंडवा, धार और मंडला सहित कई इलाकों में बारिश हुई है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में इंदौर, उज्जैन, देवास, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, हरदा, छिंदवाड़ा, धार, सीहोर, बैतूल, पांढुर्ना, बालाघाट, नरसिंहपुर, जबलपुर, सागर, कटनी, श्योपुर कलां, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर और सिवनी जिले में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। जबकि भोपाल, श्योपुर, मुरैना, भिंड, राजगढ़, नर्मदापुरम, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, जबलपुर, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

तापमान में गिरावट के साथ बढ़ेगी ठंडक

मौसम विभाग के अनुसार, अभी प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई होना बाकी है। जब यह पूरी तरह विदा हो जाएगा, तब वातावरण से नमी कम होगी। इसके बाद धीरे-धीरे रात के तापमान में गिरावट होगी। वहीं 20 अक्टूबर तक मध्यप्रदेश में ठंडक बढ़ने का अनुमान है। अक्टूबर के आखिरी में दिन के तापमान में भी गिरावट होने लगेगी।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts