PlayBreaking News

MP Weather Update :आग उगल रहा अप्रैल… जबलपुर में टूटा 3 साल का रिकॉर्ड, नौगांव 44.3°C पहुंच पारा; 8 जिलों में लू का अलर्ट

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। जबलपुर में 3 साल का रिकॉर्ड टूटा, नौगांव में तापमान 44.3°C पहुंच गया। 8 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। कई शहरों में पारा 40 के पार है, जबकि कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। जानिए पूरी मौसम रिपोर्ट, तापमान और आने वाले दिनों में कैसा मौसम रहेगा।
Follow on Google News
आग उगल रहा अप्रैल… जबलपुर में टूटा 3 साल का रिकॉर्ड, नौगांव 44.3°C पहुंच पारा; 8 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में अप्रैल ने इस बार मई-जून जैसी तपिश दिखानी शुरू कर दी है। भीषण गर्मी के बीच जबलपुर में तीन साल का रिकॉर्ड टूट गया, जबकि छतरपुर के नौगांव में पारा 44.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचकर सीजन का सबसे गर्म दिन बन गया। प्रदेश के कई हिस्सों में लू का असर साफ नजर आ रहा है सड़कों पर सन्नाटा है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। मौसम विभाग ने 8 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है, जिससे आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

नौगांव सबसे गर्म, 44.3°C ने तोड़ा सीजन का रिकॉर्ड

प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान छतरपुर जिले के नौगांव में दर्ज किया गया, जहां पारा 44.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इसके अलावा मंडला 43.9°C के साथ दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। खजुराहो में 43.4°C, दतिया, उमरिया और सतना में 43.1°C तापमान दर्ज किया गया। दमोह में 43°C और रतलाम में 43.8°C ने गर्मी की तीव्रता को और बढ़ा दिया। बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में 42.4°C, भोपाल में 41.8°C, इंदौर में 40.6°C और उज्जैन में 41.4°C तापमान रहा।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान 

शहर

अधिकतम (°C)

न्यूनतम (°C)

भोपाल

41.8

27.8

इंदौर

40.6

25.1

ग्वालियर

42.4

23.5

जबलपुर

42.5

26.6

उज्जैन

41.4

24.0

रतलाम

43.8

24.2

मंडला

43.9

25.0

नौगांव

44.3

22.2

8 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी प्रदेश में भीषण गर्मी का असर बना रहेगा। निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, कटनी, उमरिया, जबलपुर, मंडला और छतरपुर में लू का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तापमान 42 से 44 डिग्री या उससे अधिक रह सकता है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर सहित कई शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना रहेगा, जिससे गर्मी का असर और तेज हो सकता है।

यह भी पढ़ें: MP News : भोपाल, इंदौर, सागर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में बाहरी वाहनों के दबाव को कम करने बन रहे रिंग रोड

आज और कल का मौसम पूर्वानुमान

20 अप्रैल 2026

श्रेणी

तापमान

जिले

लू (Heatwave)

42-44+°C

निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, कटनी, उमरिया, जबलपुर, मंडला, छतरपुर

तेज गर्मी

40-41+°C

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत अधिकांश जिले

21 अप्रैल 2026

श्रेणी

तापमान

जिले

तेज गर्मी

40-42+°C

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में असर

कहीं लू, तो कहीं बूंदाबांदी

एक ओर जहां कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का असर है, वहीं कुछ हिस्सों में मौसम ने राहत भी दी है। भोपाल, रायसेन और बैतूल में सोमवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। रायसेन में रात के समय हल्की बूंदाबांदी भी हुई। रतलाम में रविवार रात 12 बजे बारिश हुई और बिजली भी चमकी। खरगोन में भी 15 मिनट तक बारिश का दौर चला। वहीं बड़वानी जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो बैलों की मौत हो गई, जो मौसम के बदलते स्वरूप की गंभीरता को दिखाता है।

मौसम में बदलाव की वजह क्या है?

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से बादल बन रहे हैं। इसी कारण कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और बादल देखने को मिल रहे हैं। इसके अलावा 23 अप्रैल के आसपास एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हो सकता है, लेकिन इसका असर मध्य प्रदेश में सीमित रहने की संभावना है।

MP weather update

फरवरी-मार्च में कई बार बदला मौसम

इस साल मौसम ने कई बार करवट बदली है। फरवरी और मार्च में 4-4 बार बारिश, ओले और आंधी का असर देखने को मिला। मार्च के दूसरे पखवाड़े में कई जिलों में लगातार 4 दिन तक बारिश हुई। 45 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश और 17 जिलों में ओले गिरने से फसलों को भारी नुकसान हुआ। अब अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में गर्मी अपने चरम पर पहुंच रही है, जो हर साल के मौसम चक्र का हिस्सा भी है।

गर्मी से बचने के लिए एडवाइजरी

भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

  • दिनभर पर्याप्त पानी पिएं।
  • दोपहर में धूप से बचें।
  • हल्के और सूती कपड़े पहनें।
  • बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें।
  • लंबे समय तक बाहर रहने से बचें।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts