Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update : प्रदेश में बढ़ने लगा ठंड का असर, पचमढ़ी में पारा गिरकर 13 डिग्री पर; जानें कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Follow on Google News
MP Weather Update : प्रदेश में बढ़ने लगा ठंड का असर, पचमढ़ी में पारा गिरकर 13 डिग्री पर; जानें कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड
भोपाल। दीपावली के दौरान मध्य प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। कई जिलों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट जारी है और सर्द हवाओं का दौर भी महसूस किया जा रहा है। राज्य का प्रमुख हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है, जहां लगातार तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। शुक्रवार-शनिवार की रात में टेम्प्रेचर 13.4 डिग्री दर्ज किया गया।

शाम को चल रही सर्द हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, 15 नवंबर से ठंड का प्रभाव और बढ़ेगा, जिससे दिन में हल्की सर्द हवाओं के साथ रात में ठिठुरन का अहसास बढ़ जाएगा। साथ ही रात के तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। राजधानी भोपाल में भी शनिवार को धूप-छांव का मिला-जुला मौसम देखने को मिला, लेकिन शाम ढलते ही ठंडी हवाएं चलने लगीं। विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत प्रदेश के 24 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है।

शहरों में रात का तापमान

  • भोपाल-जबलपुर में 17.8 डिग्री
  • ग्वालियर में 17.4 डिग्री
  • पचमढ़ी में टेम्प्रेचर 13.4 डिग्री
  • मंडला में 15.6 डिग्री
  • राजगढ़-उमरिया में 16.4 डिग्री
  • रीवा में 16.6 डिग्री
  • बैतूल-मलाजखंड में 16.8 डिग्री रहा।
  • छिंदवाड़ा में 17.5 डिग्री
  • रायसेन में 17.6 डिग्री
  • नौगांव में 17.9 डिग्री
  • सतना-टीकमगढ़ में 18.0 डिग्री
  • इंदौर-खरगोन में 18.4 डिग्री
  • उज्जैन में 18.8 डिग्री
  • खंडवा में 19 डिग्री
  • रतलाम में 19.2 डिग्री
  • धार, गुना-सिवनी में 19.4 डिग्री
  • नर्मदापुरम में 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

कब से शुरू होगी कड़ाके की ठंड?

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का असर 15 से 20 नवंबर के बीच दिखने की संभावना है। भोपाल में हर साल 10 नवंबर के बाद ठंड बढ़ने का सिलसिला शुरू हो जाता है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ आने पर कश्मीर में बर्फबारी होती है, जिसके बाद ठंडी हवाएं मैदान की ओर रुख करती हैं और मध्य प्रदेश में सर्दी का असर तेज हो जाता है। अभी तक एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ का आना बाकी है, जिसके बाद ठंडी उत्तर हवाओं के चलते तापमान में और गिरावट आएगी और ठंड का असर बढ़ेगा।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts