Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather : मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, दिन-रात के तापमान में तेजी से गिरावट, पचमढ़ी सबसे ठंडा

Follow on Google News
MP Weather : मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, दिन-रात के तापमान में तेजी से गिरावट, पचमढ़ी सबसे ठंडा
भोपाल। मध्य प्रदेश में इस समय ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी भोपाल में यह 8.8 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है।

शहरों का तापमान

राज्य के प्रमुख शहरों में तापमान तेजी से गिरा है। मंडला में 7.4 डिग्री, उमरिया में 8.9 डिग्री, नौगांव में 9.5 डिग्री और जबलपुर में 10 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। ठंडी हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ गया है। जबकि प्रदेश के अन्य जगहों पर धुंध छाई हुई है, जो बढ़ते ठंड का दस्तक दे रहे हैं। देखें वीडियो...

प्रदूषण का स्तर गंभीर

राजधानी भोपाल में ठंड के साथ-साथ प्रदूषण भी लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार पहुंच गया है, जो "खराब" श्रेणी में आता है। यह स्थिति दिल्ली जैसी हो गई है, जहां सांस लेने में दिक्कत और स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं।

27 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 27 नवंबर तक इसी प्रकार ठंडी हवाओं और गिरते तापमान का अनुमान जताया है। ठंड के साथ-साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ सकता है, जिससे सतर्क रहने की आवश्यकता है। ये भी पढ़ें-
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts