ताजा खबरमध्य प्रदेश

MP Weather Update: ओस से भीगा प्रदेश, अगले 3 दिन कोहरे का अलर्ट, हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा

मध्यप्रदेश के करीब 40 जिलों में शुक्रवार सुबह भी कोहरा देखने को मिला। वही ग्वालियर में कोहरा इतना घना था कि विजिबिलिटी 100 मीटर के आसपास रही। भोपाल में ओस की वजह से शहर भर की सड़कें भीगी दिखाई दी। जबलपुर में बीते कुछ दिनों से पारा 8 डिग्री सेल्सियस पर ठहरा हुआ है। यहां सुबह और रात को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 4 डिग्री सेल्सियस के नीचे है। वहीं सभी शहरों में पारा 13 डिग्री से कम बना हुआ है। मौसम विभाग ने एमपी में अगले 3 दिन तक कोहरे का अलर्ट जारी किया है। शीतलहर चलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने तीन दिन बाद रात के तापमान में 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।

इन शहरों में मध्यम से घने कोहरे का अलर्ट

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, रीवा, मैहर, सतना, पन्ना, कटनी, दमोह, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, नरसिंहपुर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, देवास, आगर-मालवा, रतलाम, मंदसौर, नीमच में मध्यम से घना कोहरा रहेगा।

इसलिए प्रदेश में ठंड का असर

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी हो रही है। वहां से सर्द हवा मध्यप्रदेश में आ रही है। इसलिए ठंड का असर है। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी। हवा की रफ्तार और तेज हो जाएगी। एमपी में ठंड का असर बढ़ जाएगा। जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। अभी तीन दिन कोहरा रहेगा। इसके बाद फिर शीतलहर चल सकती है। 22 जनवरी तक शीतलहर चलने का अनुमान है।

 

संबंधित खबरें...

Back to top button