Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update:MP में बारिश का जोर बरकरार, 25 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मंगलवार को बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने टीकमगढ़, दमोह, नरसिंहपुर, बैतूल और राजगढ़ में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 20 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। भोपाल समेत 30 जिलों में भी बारिश हो सकती है। लगातार बारिश के बीच बाणसागर बांध के तीन गेट खोले गए हैं और अगले तीन दिन बारिश का अनुमान है।
Follow on Google News
MP में बारिश का जोर बरकरार, 25 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में मंगलवार को बारिश का दौर जारी रहेगा।

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने मंगलवार को कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। टीकमगढ़, दमोह, नरसिंहपुर, बैतूल और राजगढ़ में ढाई इंच से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। वहीं, 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक टीकमगढ़, दमोह, नरसिंहपुर, बैतूल और राजगढ़ में मंगलवार को तेज बारिश हो सकती है। इन जिलों में ढाई इंच से ज्यादा पानी गिरने का अनुमान है। लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

20 जिलों में भी तेज बारिश की संभावना

गुना, आगर-मालवा, शाजापुर, सीहोर, हरदा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, कटनी, शहडोल, छतरपुर, पन्ना, सीधी और सिंगरौली में भी भारी बारिश हो सकती है।

MP बारिश अलर्ट - 25 अगस्त 2026

अति भारी बारिश: टीकमगढ़, दमोह, नरसिंहपुर, बैतूल और राजगढ़

भारी बारिश: गुना, आगर-मालवा, शाजापुर, सीहोर, हरदा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, कटनी, शहडोल, छतरपुर, पन्ना, सीधी और सिंगरौली

बारिश: भोपाल, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, देवास, रतलाम, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, डिंडौरी, रीवा, सतना, मऊगंज, मैहर, उमरिया, अनूपपुर और निवाड़ी

भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश का दौर

भोपाल, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, देवास, रतलाम, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, डिंडौरी, रीवा, सतना, मऊगंज, मैहर, उमरिया, अनूपपुर और निवाड़ी में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। इन जगहों पर कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

Breaking News

24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई?

पिछले 24 घंटे में नर्मदापुरम में औसतन 3.7 इंच बारिश दर्ज की गई। शिवपुरी के करैरा में सबसे ज्यादा 5.4 इंच पानी गिरा। इसके अलावा निवाड़ी के ओरछा में 3.3 इंच, सागर के रहली में 3 इंच, भोपाल के कोलार में 3.2 इंच, नवीबाग में 3.1 इंच और भोपाल शहर में 3 इंच बारिश रिकॉर्ड हुई।

बाणसागर बांध के 3 गेट खोले

लगातार बारिश के कारण शहडोल में सोमवार रात बाणसागर बांध के तीन गेट आधा-आधा मीटर खोले गए। बांध के जलस्तर और पानी की आवक पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अगले 3 दिन भी बारिश का दौर

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में निम्न दबाव का क्षेत्र और द्रोणिका सक्रिय है। इसी वजह से कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। अगले तीन दिनों तक भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: PU Special : हवा सुधारने के लिए MP को मिले ₹435 करोड़, फिर भी 7 शहर प्रदूषण की जद में; 3 साल में सिर्फ ₹228 करोड़ खर्च

40 जिलों में बारिश अब भी कम

बारिश का दौर तेज होने के बावजूद प्रदेश के 40 जिलों में अब भी सामान्य से कम पानी गिरा है। पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में बारिश की कमी ज्यादा है। कई जिलों में सामान्य से 6 से 51 फीसदी तक कम बारिश हुई है। पश्चिमी मध्य प्रदेश के 24 जिलों में भी सामान्य से 1 से 49 फीसदी तक कम बारिश दर्ज की गई है।

15 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

प्रदेश के 15 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। इनमें अनूपपुर, डिंडौरी, निवाड़ी, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, गुना, ग्वालियर, खरगोन और राजगढ़ शामिल हैं।

जून की कमी अब भी पूरी नहीं हुई

मध्य प्रदेश में पूरे मानसून सीजन में सामान्य बारिश करीब 37.3 इंच मानी जाती है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में सामान्य बारिश करीब 38 से 39 इंच रहती है। जून में प्रदेश में सामान्य से 14 फीसदी कम बारिश हुई थी। जुलाई में अच्छी बारिश हुई, लेकिन मानसून के बीच में कमजोर पड़ने से कई दिन सूखे रहे। बाद में मौसम सिस्टम मजबूत हुआ और बारिश का आंकड़ा बढ़ा, लेकिन जून में हुई कमी अभी पूरी नहीं हो पाई है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts