Peoples Update Special :31 साल बाद बाबू बनेंगे परिवहन सब इंस्पेक्टर, परिवहन विभाग में परीक्षा कराने की तैयारी

मप्र परिवहन विभाग में 31 साल बाद बाबुओं को विभागीय परीक्षा के जरिए परिवहन सब इंस्पेक्टर (TSI) बनने का मौका मिलेगा। विभाग ने परीक्षा कराने की तैयारी शुरू कर दी है। पांच वर्ष या उससे अधिक सेवा पूरी कर चुके कर्मचारी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। विभाग में टीएसआई के 102 स्वीकृत पदों में से 26 पद वर्तमान में रिक्त हैं।
31 साल बाद बाबू बनेंगे परिवहन सब इंस्पेक्टर, परिवहन विभाग में परीक्षा कराने की तैयारी
फाइल फोटो

आशीष शर्मा, ग्वालियर। प्रदेश के परिवहन कार्यालयों में कार्यरत बाबू 31 साल बाद प्रमोट होकर परिवहन सब इंस्पेक्टर बन सकेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि विभाग ने विभागीय परीक्षा कराने की तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा पास करने के बाद बाबू वर्दी पहनेंगे, जिस पर दो स्टार लगे होंगे। पूर्व परिवहन आयुक्त डॉ. शैलेंद्र श्रीवास्तव के कार्यकाल में वर्ष 2015 में व्यापमं के जरिए विभागीय परीक्षा कराने की तैयारी की गई थी। व्यापमं ने परीक्षा के लिए 15 फरवरी 2015 की तारीख तय कर दी थी, मगर कर्मचारियों के कोर्ट जाने पर परीक्षा ठंडे बस्ते में चली गई थी। जिन कर्मचारियों को नौकरी में पांच साल या इससे अधिक समय हो गया है, वे परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं।

वर्ष 1995 के बाद से नहीं हुई परीक्षा

परिवहन विभाग ने वर्ष 1995 में बाबुओं को प्रमोशन देने के बाद विभागीय परीक्षा कराई थी, जिसके जरिए राजेंद्र सोनी और अनिल श्रीवास्तव परिवहन सब इंस्पेक्टर बने थे। राजेंद्र सोनी अब प्रमोट होकर एआरटीओ बन गए हैं, जबकि अनिल श्रीवास्तव टीएसआई बनने के बाद छत्तीसगढ़ चले गए थे और अब सेवानिवृत्त हो गए हैं। 

ये भी पढ़ें: क्या हम सच में दिमाग का सिर्फ 10% इस्तेमाल करते हैं? जानिए ब्रेन से जुड़े 5 सबसे बड़े मिथकों की सच्चाई

विभाग में टीएसआई के 102 पद हैं, 26 खाली

परिवहन विभाग में सब इंस्पेक्टर के 102 पद हैं, जिनमें से 67 पद सीधी भर्ती, 20 पद विभागीय परीक्षा के जरिए बाबुओं को प्रमोशन और 15 पद एएसआई को प्रमोशन के जरिए भरे जाते हैं। वर्तमान में 76 पद भरे हुए हैं और 26 रिक्त हैं।

परीक्षा  जल्द कराएंगे

बाबुओं को प्रमोट करके परिवहन सब इंस्पेक्टर बनाने के लिए विभागीय परीक्षा जल्द कराई जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

किरन शर्मा, डिप्टी टीसी, म.प्र.

ये भी पढ़ें: पन्ना : डेयरी के 900 लीटर दूध में मिलीं मरी मक्खियां, खाद्य विभाग ने दूध के  सैंपल भेजे

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts