Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP RajyaSabha Election : विवेक तन्खा ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन, लगातार दूसरी बार कांग्रेस के उम्मीदवार

MP RajyaSabha Election : विवेक तन्खा ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन, लगातार दूसरी बार कांग्रेस के उम्मीदवार
मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं। इसमें से एक सीट पर कांग्रेस की ओर से विवेक तन्खा ने पीसीसी चीफ कमलनाथ की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, एनपी प्रजापति, तरुण भनोट, पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव भी मौजूद रहे। बता दें कि लगातार कांग्रेस की ओर से विवेक तन्खा को दूसरी बार राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। [caption id="attachment_31381" align="aligncenter" width="719"] विवेक तन्खा ने राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन[/caption]

खत्म हो रहा है तन्खा का कार्यकाल

जानकारी के अनुसार, एमपी में खाली होने जा रही तीन राज्यसभा सीटों में से दो सीटें बीजेपी की हैं और एक सीट कांग्रेस की है। बता दें कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का कार्यकाल आने वाली 29 जून 2022 का समाप्त हो रहा है।

कांग्रेस पार्टी की ओर से बधाई

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ट्वीट कर वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा को पुनः राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ये भी पढ़ें- BJP ने जारी की राज्‍यसभा चुनाव के लिए लिस्ट; MP से कविता पाटीदार… तो निर्मला सीतारमण को कर्नाटक से बनाया उम्मीदवार
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts