PlayBreaking News

BJP ने जारी की राज्‍यसभा चुनाव के लिए लिस्ट; MP से कविता पाटीदार... तो निर्मला सीतारमण को कर्नाटक से बनाया उम्मीदवार

Follow on Google News
BJP ने जारी की राज्‍यसभा चुनाव के लिए लिस्ट; MP से कविता पाटीदार... तो निर्मला सीतारमण को कर्नाटक से बनाया उम्मीदवार
आगामी राज्‍यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने कैंडिडेट की लिस्‍ट जारी कर दी है। भाजपा ने अभी 16 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इसमें मध्‍य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्‍ट्र, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, बिहार और हरियाणा के लिए उम्‍मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है।

मप्र से कविता पाटीदार उम्‍मीवार

पार्टी ने मध्‍य प्रदेश से कविता पाटीदार को उम्‍मीवार बनाया है। कर्नाटक से निर्मला सीतारमण और जग्‍गेश को उतारा है। महाराष्‍ट्र से पीयूष गोयल और अनिल सुखदेवराव बोंडे को उम्‍मीदवार घोषित किया है। राजस्‍थान से घनश्‍याम तिवारी को उम्‍मीदवार बनाया गया है। उत्‍तर प्रदेश में पार्टी ने सुरेंद्र सिंह नागर, बाबूराम निषाद, दर्शना सिंह और संगीता यादव को उतारा है। उत्‍तराखंड में डॉ कल्‍पना सैनी और बिहार में सतीश चंद्र दुबे व शंभू शरण पटेल को उम्‍मीदवार घोषित किया है। हर‍ियाणा से कृष्‍ण लाल पंवार के नाम का ऐलान हुआ है। पूरी लिस्ट देखिए...
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts