Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Rajya Sabha Election : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-हम तीनों सीटों पर जीत दर्ज करेंगे

मप्र में राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी महेश केवट ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, अनेक मंत्री और विधायक उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम राज्यसभा की तीनों सीटों पर जीतेंगे।
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-हम तीनों सीटों पर जीत दर्ज करेंगे

भोपाल। राज्यसभा के लिए भाजपा के तीसरे प्रत्याशी महेश केवट ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र जमा कर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीसरी सीट जीतने का कॉन्फिडेंस दिखाया। डॉ. यादव ने कहा कि तीसरे प्रत्याशी के रूप में महेश केवट ने आज अपना नामांकन दर्ज किया है मुझे इस बात की खुशी है कि पार्टी ने अपनी गौरवशाली परंपरा के अनुसार तीसरे प्रत्याशी को उतारा है। भविष्य में हम तीनों सीट पर जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि महेश केवट लंबे समय से संगठन के साथ जुड़े रहे हैं। वह राम राजा की नगरी से आते हैं और महेश केवट को भगवान राम का आशीर्वाद मिला है।

हमारी पार्टी कहती ही नहीं, करके भी दिखाती है

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि हमारी पार्टी सिर्फ कहती ही नहीं कर के भी दिखाती है। हमारे लिए यह आनंद का पल है कि पार्टी ने तीसरे प्रत्याशी के रूप में ऐसे वर्ग से आने वाले व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है जिनके समाज का विधानसभा और लोकसभा में प्रतिनिधित्व कमी थी। बीजेपी ने सीधे उच्च सदन में प्रतिनिधित्व देकर हमारी सब वर्गों के प्रति जो प्रतिबद्धता है वह दिखाई है और यह उसका शंखनाद है। निश्चित रूप से लोकतंत्र में विजय होना प्रत्येक पार्टी की इच्छा होती है। पूरा भरोसा है कि पार्टी तीसरे प्रत्याशी को भी विजय मार्ग पर लेकर चलेगी। 

ये भी पढ़ें: MP Rajya Sabha Election: राज्यसभा की तीसरी सीट पर महासंग्राम: BJP ने उतारे महेश केवट, कांग्रेस से मीनाक्षी नटराजन का नामांकन

भाजपा मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है : हेमंत खंडेलवाल

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने तीसरा प्रत्याशी मैदान में उतारा है। बीजेपी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि ओरछा धाम से आने वाले महेश केवट उन्हें हमने प्रत्याशी बनाया है बीजेपी चुनाव जीतने के लिए लड़ रही है। हमारे उम्मीदवार को सभी लोगों का समर्थन मिल रहा है। बहुमत कम होने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त विधायक हैं हालांकि कुछ सीट तीसरी सीट के लिए कम पड़ रही है, लेकिन यह इतनी बड़ी बात नहीं है मजबूती के साथ चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। खरीद-फरोख्त के आरोप पर खंडेलवाल ने कहा कि हमारी किसी से कोई बात नहीं हुई है कांग्रेस इतनी घबराई हुई क्यों है?

कांग्रेस में हताशा, इसलिए अनर्गल बात कर रही : काश्यप 

राज्यसभा की तीसरी सीट कैसे जीतेंगे सवाल पर एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि भारत के विकास की जो गंगा बह रही है वो नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश के अंदर जो एक विकास का और जो हमारा प्रदर्शन ले रहा है तो कांग्रेस वैसे ही हताशा में है और वे अनर्गल बातें कर रहा है। भाजपा की जीत होगी। वहीं उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि तीन राज्यसभा की सीटें खाली हुई हैं और भारतीय जनता पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए तीनों प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं और हमारे तीनों प्रत्याशी चुनाव जीतने वाले हैं।

महिला बिल का विरोध करने वाले ऐसी बात नहीं करें : चिटनिस

भाजपा की वरिष्ठ विधायक अर्चना चिटनिस ने भी कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जब तीसरा उम्मीदवार हमारे जीत के राज्यसभा जाएंगे तो उनकी खलबली हड़बड़ी में बदल जाएगी। जब चिटनिस सेपू छा गया कि कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा ने तीन सीट में से किसी महिला को टिकट नहीं दिया तो उन्होंने कहा कि- बीजेपी ने जो पार्लियामेंट में महिलाओं के आरक्षण का नारीशक्ति वंदन बिल प्रस्तुत किया था, कांग्रेस ने उसका विरोध किया था, उस बिल का विरोध करने वालों को ऐसी बातें शोभा नहीं देतीं।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts