घुटना-तोड़ पॉलिटिक्सः बीजेपी विधायक नहीं कर सके दिग्विजय सिंह का स्वागत, सड़क पर ही भजन कर लौटे पूर्व सीएम

Follow on Google News

भोपाल में बीजेपी और कांग्रेस नेताओं की 'घुटना तोड़ने' से शुरू हुई पॉलिटिक्स के बाद आज रामधुन पर आमना-सामना होते-होते रह गया। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह कांग्रेस नेताओं के साथ मिंटो हॉल स्थित गांधी प्रतिमा से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के घर की तरफ बढ़े। वहीं विधायक रामेश्वर शर्मा के घर से करीब 200 मीटर पर ही भारी पुलिस बल ने बैरिकेडिंग कर रोक लिया गया। पुलिस ने आगे जाने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने सड़क पर आधे घंटे बैठकर भजन किया और वापस लौट गए। वहीं विधायक शर्मा अपने समर्थकों के साथ रामधुन में मग्न रहे।

[embed]https://twitter.com/digvijaya_28/status/1463374157903659008?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1463374157903659008%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fmadhya-pradesh%2Fdigvijay-vs-rameshwar-bjp-mla-who-gave-statement-of-breaking-knee-of-congressmen-came-on-knee-welcomes-digvijaya-at-his-home[/embed]

भाइजपाइयों हमारे साथ रामधुन गाओ: दिग्विजय

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके कहा कि हे भाइजपाइयों, हे संघियों... हमारे साथ बैठकर रामधुन गाओ। रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम... ईश्वर अल्लाह तेरो नाम.. सब को सन्मति दे भगवान... और भारतीय संविधान का पालन कर सभी धर्मों का सम्मान करो #गांधी की आवाज सुनो.... [embed]https://twitter.com/rameshwar4111/status/1463391553309667328[/embed]

मस्जिदों और मदरसों में बजवाइए: रामेश्वर

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ट्वीट इस पर रामेश्वर शर्मा ने पलटवार करते हुए री-ट़्वीट किया- मंदिर-स्कूलों में तो 70 साल से बज रही है। मस्जिदों और मदरसों में बजवाइए तो बड़ी मेहरबानी होगी राजा साहब। जय जय श्रीराम...। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1463409570353582080?t=v-Dub_ibNcocLdKUhJEdeA&s=19[/embed]

मैं राम भक्त था हूं और हमेशा रहूंगा: दिग्विजय

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं राम भक्त था हूं और हमेशा रहूंगा। विधायक पुलिस बुलाकर हमारे कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

राजभवन के सामने कांग्रेसियों को रोका

[embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1463414254866812930?t=c18q0ltc_6vT4Ia_iae3OA&s=19[/embed] [caption id="attachment_10490" align="alignnone" width="600"] कांग्रेसियों ने पोस्टर लेकर किया प्रदर्शन।[/caption]

विधायक निवास जाने वाले रास्ते बंद किए

कांग्रेस कार्यकर्ता रामधुन करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। वहीं पुलिस ने रामेश्वर शर्मा के निवास की तरफ आने वाले तीनों रास्ते बेरिकेड्स लगाकर बंद किए। युवा सदन से विधानसभा की तरफ जाने वाला रास्ता, एमएलए रेस्ट हॉउस और राजभवन की तरफ आने वाले रास्ते बैरिकेडिंग लगा कर बंद किए।

ये है पूरा मामला

दरअसल, पिछले दिनों रामेश्वर शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था। उसमें हुजूर विधानसभा के कटखेड़ा गांव में वह कह रहे थे कि अगर आपके घर कोई कांग्रेसी नेता आए तो उसके घुटने तोड़ देना। इसके जवाब में 20 नवंबर को दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर कहा- “मैं कांग्रेसी हूं, जिसमें ताकत हो मेरे घुटने तोड़ दे। मैं गांधीवादी हूं। हिंसा का जवाब अहिंसा से दूंगा। 24 नवंबर को मैं महात्मा गांधी की मूर्ति से रामेश्वर शर्मा के घर जाउंगा। उनके घर जाकर प्रभु से उन्हें सद्बुद्धि देने के लिए एक घंटे तक रामधुन करूंगा।” [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1463411252261109765?t=pBqgbKa4vqzdP2RZNSMXvQ&s=19[/embed]

रामधुन के लिए भगवा रंग से रंगा युवा सदन

रामेश्वर शर्मा ने रामधुन करने के लिए अपने निवास युवा सदन को भगवा रंग से सजाया है। यहां झंडे, टेंट और स्वागत द्वार बनाया गया है। दिग्विजय सिंह के स्वागत के लिए तैयार द्वार पर रामधुन और जय श्री राम के नारे के साथ ही भगवान राम का चित्र है। दिग्विजय का घर पर स्वागत करने के लिए भाजपा विधायक ने अपने घर बड़ा-भारी मंडप लगवा लिया। हलवा-पूड़ी का निमंत्रण भी उन्हें दे दिया। दिग्विजय के स्वागत के लिए टेंट लगाया। इसमें बुधवार सुबह से ही रामधुन भी शुरू हो गई है। समर्थकों के लिए प्रसाद के तौर पर पूडी-सब्जी और हलवा भी बन रहा है। [embed]https://twitter.com/digvijaya_28/status/1463348452490838023?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1463348452490838023%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fmadhya-pradesh%2Fdigvijay-vs-rameshwar-bjp-mla-who-gave-statement-of-breaking-knee-of-congressmen-came-on-knee-welcomes-digvijaya-at-his-home[/embed]

बीजेपी विधायक ने कांग्रेसियों के सामने घुटने टेके: दिग्विजय

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पैदल यात्रा से पहले ट्वीट किए। ट्वीट में लिखा यह हिंसा पर अहिंसा की जीत है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घुटने तोड़ने वाले भाजपा विधायक ने कांग्रेसियों के सामने घुटने टेके। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया हलवा-पूडी का निमंत्रण।

अच्छा है 'चचाजान' अब रामधुन गाएंगे: नरोत्तम मिश्रा

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की रामधुन पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अच्छा है, चचाजान अब रामधुन गाएंगे। गुरुवार को बुधवार, बुधवार को गुरुवार कह रहे थे। प्रसादी खाने को मना कर रहे थे। इफ्तारी खाने को कभी उन्होंने मना नहीं किया। उनकी यात्रा बहुत विचित्रताएं लिए रहती हैं। मेरे ख्याल से उन्हें प्रसाद खाना चाहिए। इस बात का ध्यान रखना चाहिए दिग्विजय सिंह जी को कि रामधुन गाने पर कहीं उनके खिलाफ सोनिया गांधी जी या राहुल गांधी जी फतवा जारी न कर दें। भोपाल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें ये भी पढ़े:  MP की घुटना-तोड़ पॉलिटिक्सः दिग्विजय सिंह की BJP विधायक को चुनौती, रामेश्वर शर्मा ने स्वागत के लिए भगवा रंग में रंग दिया युवा सदन
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts