Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP की घुटना-तोड़ पॉलिटिक्सः दिग्विजय सिंह की BJP विधायक को चुनौती, रामेश्वर शर्मा ने स्वागत के लिए भगवा रंग में रंग दिया युवा सदन

भोपाल में आज बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने सामने होंगे। 'घुटना तोड़ने' से शुरू हुई राजनीति अब रामधुन पर पहुंच गई है। विधायक रामेश्वर शर्मा का दफ्तर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के स्वागत के लिए तैयार है। दिग्विजय सिंह कांग्रेस नेताओं के साथ मिंटो हॉल स्थित गांधी प्रतिमा से हुजूर सीट से विधायक और प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा के घर रामधुन करने सुबह 11 बजे जाएंगे।

भगवा रंग से सजा युवा सदन

रामेश्वर शर्मा ने अपने निवास युवा सदन को भगवा रंग से सजाया है। दिग्विजय सिंह के स्वागत के लिए तैयार द्वार पर रामधुन और जय श्री राम के नारे के साथ ही भगवान राम का चित्र है। यहां झंडे, टेंट और स्वागत द्वार बनाया गया है। रामधुन करने वाले रामभक्तों के लिए प्रसाद में हलवा, पूड़ी और सब्जी के प्रसाद का भी इंतजाम किया गया है। [embed]https://twitter.com/digvijaya_28/status/1461929919798075394[/embed]

ये है पूरा मामला

दरअसल, पिछले दिनों रामेश्वर शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था। उसमें हुजूर विधानसभा के कटखेड़ा गांव में वह कह रहे थे कि अगर आपके घर कोई कांग्रेसी नेता आए तो उसके घुटने तोड़ देना। इसके जवाब में 20 नवंबर को दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर कहा- "मैं कांग्रेसी हूं, जिसमें ताकत हो मेरे घुटने तोड़ दे। मैं गांधीवादी हूं। हिंसा का जवाब अहिंसा से दूंगा। 24 नवंबर को मैं महात्मा गांधी की मूर्ति से रामेश्वर शर्मा के घर जाउंगा। उनके घर जाकर प्रभु से उन्हें सद्बुद्धि देने के लिए एक घंटे तक रामधुन करूंगा।" [embed]https://twitter.com/digvijaya_28/status/1463351565360644101[/embed]

रामचरित मानस करूंगा भेट

रामेश्वर शर्मा से जब इस मुद्दे पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमारे घर पर रामधुन की पूरी तैयारी है। भगवान राम के नाम की जय जयकार हो और रामधुन हो इससे बड़ा आनंद और खुशी का पल हमारी जिंदगी के लिए नहीं हो सकता। जिंदगीभर जो भगवान राम का विरोध करते रहे, भगवान राम के मंदिर का विरोध करते रहे। जो बाबरी मस्जिद ढांचा टूटने पर छाती पीट-पीटकर रोते रहे, आज अगर वह रामभक्ति के लिए रामधुन करने आ रहे हैं। इससे बड़ा आनंद और खुशी का पल नहीं हो सकता। उनका स्वागत है अभिनंदन है। हम उन्हें नाश्ता कराएंगे और रामचरित मानस भेंट करेंगे। ये भी पढ़ें- MP में बनेगी देश की पहली साइबर तहसील, अब नामांतरण के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, कैबिनेट ने दी मंजूरी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts