ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेशराष्ट्रीय

MP NEWS: बीजेपी संगठन में बदलाव, डॉ. महेंद्र सिंह नए प्रभारी, सह प्रभारी होंगे सतीश उपाध्याय, मुरलीधर राव की छुट्टी

भोपाल। बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने एमपी बीजेपी में बड़ा बदलाव कर दिया है। पार्टी ने प्रदेश प्रभारी रहे मुरलीधर राव को हटाकर यूपी के एमएलएसी डॉ. महेंद्र सिंह को एमपी का नया प्रदेश प्रभारी बनाया है। पार्टी ने सतीश उपाध्याय को एमपी बीजेपी का सह प्रभारी नियुक्ति किया है। ये बदलाव देश में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद किया गया। शुक्रवार को बीजेपी ने एमपी समेत अन्य राज्यों के लिए प्रभारियों और सह प्रभारियों की लिस्ट जारी कर दी।

लोकसभा चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी को मिली कमान

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए डॉ. महेंद्र सिंह को चुनाव प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह चुनाव प्रभारी बनाया था। इन दोनों की टीम ने प्रदेश भर में बीजेपी को ऐतिहासिक सफलता दिलाने में कड़ी मशक्कत की, जिसके बलबूते पार्टी एमपी में सभी 29 सीटें जीतने में कामयाब रही। इसके बाद अब इन जोड़ी को ही प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

यूपी के महेंद्र और दिल्ली के सतीश की जोड़ी

पेशे से एडवोकेट डॉ महेंद्र सिंह यूपी से नाता रखते हैं और वे पार्टी के वरिष्ठ पार्टी होने के साथ ही वहां के विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) भी हैं। डॉ महेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री रह चुके हैं और 2012 से एमएलसी हैं। डॉ महेंद्र बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव का दायित्व भी संभाल चुके हैं और एमपी से पहले असम और त्रिपुरा के चुनाव प्रभारी भी रह चुके हैं। डॉ महेंद्र की अगुआई में ही असम में बीजेपी को जोरदार सफलता मिली थी। इधर, सतीश उपाध्याय दिल्ली से रिश्ता रखते हैं और प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उपाध्याय को 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी चुनाव सह प्रभारी बनाया गया था। 23 राज्यों में प्रभारी के नाम तय करने के साथ ही पार्टी ने सांसद संबित पात्रा को पूर्वोत्तर राज्यों का संयोजक और वी मुरलीधरन को सह संयोजक बनाया है। ये दोनों पूर्वोत्तर राज्यों के प्रभारियों के समन्वयक के रूप में काम करेंगे।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी की लिस्ट

          1. अंडमान और निकोबार- प्रभारी-रघुनाथ कुलकर्णी
            2. अरुणाचल प्रदेश-प्रभारी-अशोक सिंघल
            3. बिहार-प्रभारी- विनोद तावड़े
            बिहार- सहप्रभारी- दीपक प्रकाश
            4. छत्तीसगढ़-प्रभारी-नितिन नबीन
            5. दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव-प्रभारी-दुष्यंत पटेल
            6. गोवा प्रभारी- आशीष सूद
            7. हरियाणा प्रभारी-सतीश पूनिया
            हरियाणा- सह प्रभारी- सुरेंद्र सिंह नगर
            8. हिमाचल प्रदेश-प्रभारी-श्रीकांत शर्मा
            हिमाचल प्रदेश- सह प्रभारी- संजय टंडन
            9. जम्मू और कश्मीर-प्रभारी-तरुण चुघ
            जम्मू एवं कश्मीर- सहप्रभारी- आशीष सूद
            10. झारखंडप्रभारी- लक्ष्मीकांत बाजपेयी
            11. कर्नाटक-प्रभारी- डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल
            कर्नाटक- सहप्रभारी- सुधाकर रेड्डी
            12. केरल-प्रभारी- प्रकाश जावड़ेकर
            केरल- सहप्रभारी- अपराजिता सारंगी
            13. लद्दाख- प्रभारी- तरुण चुघ
            14. मध्य प्रदेश- प्रभारी- डॉ. महेंद्र सिंह
            सह प्रभारी- सतीश उपाध्याय
            15. मणिपुर- प्रभारी- अजीत गोपछड़े
            16. मेघालय- प्रभारी- अनिल एंटनी
            17. मिजोरम- प्रभारी- देवेश कुमार
            18. नागालैंड- प्रभारी- अनिल एंटनी
            19. ओड़िशा- प्रभारी- विजयपाल सिंह तोमर
            सह प्रभारी- लता उसेंडी
            20. पुदुचेरी- प्रभारी- निर्मल कुमार सुराना
            21. पंजाब- प्रभारी- विजयभाई रूपांनी
            सह प्रभारी- नरेंद्र सिंह
            22. सिक्किम- प्रभारी- दिलीप जायसवाल
            23. उत्तराखंड- प्रभारी- दुष्यंत कुमार गौतम
            सह प्रभारी- रेखा वर्मा
            24.पूर्वोत्तर राज्य – संयोजक- संबित पात्रा
            सह संयोजक- वी. मुरलीधरन

ये भी पढ़ें – MP VIDHAN SABHA: केवल 5 दिन में सिमट गया मानसून सत्र, बजट से ज्यादा नर्सिंग घोटाले को लेकर रहा चर्चा में

संबंधित खबरें...

Back to top button