MP Nagar Nigam Elections 2022 : इंदौर में काउंटिंग का होगा सीधा प्रसारण, निर्वाचन आयोग ने दी अनुमति; धरना निरस्त

Follow on Google News
MP Nagar Nigam Elections 2022 : इंदौर में काउंटिंग का होगा सीधा प्रसारण, निर्वाचन आयोग ने दी अनुमति; धरना निरस्त
इंदौर। राज्य निर्वाचन कार्यालय के द्वारा इंदौर में इंदौर नगर निगम के चुनाव के लिए हुए मतदान की मतगणना के दौरान ईवीएम मशीनों की सीसीटीवी के माध्यम से बड़ी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण करने की अनुमति दे दी गई है। इसके बाद कांग्रेस ने मतगणना स्थल का धरना-प्रदर्शन निरस्त कर दिया है।

कांग्रेस ने किया था धरने का ऐलान

दरअसल, इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एवं इंदौर के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला के द्वारा शुक्रवार नेहरू मतगणना स्थल नेहरू स्टेडियम पर इस मांग को प्रमुखता के साथ उठाया गया था। वहीं राज्य निर्वाचन कार्यालय के द्वारा सीसीटीवी पर प्रसारण की अनुमति नहीं दिए जाने का कांग्रेस ने विरोध करते हुए आज धरना देने का ऐलान किया था।

निर्वाचन आयोग ने दी अनुमति

बढ़ते विरोध के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने काउंटिंग के दौरान सीसीटीवी के जरिए डिसप्ले पर सीधे प्रसारण की अनुमति दे दी है। इसके लिए कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन कार्यालय तथा इंदौर के जिला प्रशासन के अधिकारियों को धन्यवाद दिया है। इसके साथ ही शनिवार को होने वाला कांग्रेस का धरना भी निरस्त कर दिया गया है। ये भी पढ़ें: MP Nagar Nigam Elections 2022 : आगर में BJP और कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प, दमोह में ड्यूटी के दौरान सोता मिला SI मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts