
जबलपुर। भाजपा ने नगर निगम जबलपुर के चुनावों में बेहतर कार्य प्रबंधन एवं चुनाव संचालन को लेकर कार्य का विभाजन किया है। जिसमें मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ प्रभारी एवं पूर्व महापौर प्रभात साहू सह प्रभारी होंगे। साथ ही विधायक अशोक रोहाणी चुनाव संचालक एवं सह संचालक संदीप जैन होंगे।
विधानसभा प्रभारी केंट विधानसभा में सदानंद गोडबोले, पश्चिम अखिलेश जैन, उत्तर विधानसभा दीपांकर बेनर्ज और पूर्व विधानसभा में अभिलाष पांडे प्रभारी बनाए गए है।
इनको मंडल प्रभारी नियुक्त किया है
- चन्द्रशेखर आजाद मंडल – श्रीराम शुक्ला।
- दीनदयाल उपाध्याय मंडल – सुनील जैन नेता।
- कुशाभाऊ ठाकरे मंडल – राजा सराफ।
- विवेकानंद मंडल – अमर पटेल बंटी।
- नर्मदा मंडल – मनीष दुबे।
- गिरिराज किशोर कपूर मंडल – विवेक अग्रवाल।
- रानीदुर्गावती मंडल – सिद्धार्थ शुक्ला।
- महाराणा प्रताप मंडल – राजीव बेंटिया।
- सुभाष चंद्र बोस मंडल – मुरली दुबे।
- अब्दुल हमीद मंडल – रिजवान अंसारी।
- तिलक मंडल – जयकांत उपध्य्याय।
- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल – भरत मंगलानी।
- वीर सावरकर मंडल – अनिल सोनी अन्नू।
- शहीद भगत सिंह मंडल – पुष्पराज सेंगर।
- अटल बिहारी बाजपेई मंडल – नीलेन्द्र चटर्जी।
- छत्रपति शिवाजी मंडल – संजय जैन।
- ग्रामीण जिले में आने वाले वार्डों से समन्वय के लिए प्रभारी आंनद साहू होंगे।
ये भी पढ़ें: जबलपुर में लोकायुक्त की कार्रवाई : होमगार्ड के सहायक उप निरीक्षक को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा