इंदौरग्वालियरभोपालमध्य प्रदेश

MP Nagar Nigam Election Results 2022 : सिंगरौली में AAP महापौर प्रत्याशी रानी अग्रवाल की जीत, रीवा में कांग्रेस प्रत्याशी की हार्टअटैक से मौत

मध्य प्रदेश में 2 चरणों में हुए नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के परिणाम आज आएंगे। आज पहले चरण के 133 निकायों के चुनाव परिणाम घोषित हो जाएंगे। नगर सरकार के लिए पहले चरण में 11 नगर निगम के लिए वोटिंग हुई थी। बुरहानपुर में 542 मतों से बीजेपी की प्रत्याशी माधुरी पटेल जीत गईं हैं। उन्होंनें कांग्रेस की प्रत्याशी शहनाज अंसारी को मात दी है। सतना से भाजपा के महापौर प्रत्याशी योगेश ताम्रकार ने जीत दर्ज की। वहीं खंडवा में भी भाजपा प्रत्याशी अमृता यादव ने जीत हासिल की है। सागर में भाजपा प्रत्याशी संगीता तिवारी करीब 13000 मतों से जीत गईं हैं। सिंगरौली में आम आदमी पार्टी की महापौर प्रत्याशी रानी अग्रवाल जीती। जबलपुर से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर अन्नू जीते।

चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी की हार्टअटैक से मौत

रीवा हनुमना में पार्षद का चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी की हार्टअटैक से मौत हो गई है। हरिनारायण गुप्ता वार्ड क्रमांक 09 से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव मैदान में थे। निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश गुप्ता ने उन्हें 14 मतों से हराया। बता दें कि, हरिनारायण कांग्रेस पार्टी के हनुमना मंडलम अध्यक्ष थे।

भिंड: नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के क्षेत्र में बीजेपी का सूपड़ा साफ

13 वार्डों में कांग्रेस और दो पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत।

  • वार्ड 1 से कांग्रेस जीती
  • वार्ड 2 से निर्दलीय प्रत्याशी जीती
  • वार्ड 3 से कांग्रेस जीती
  • वार्ड 4 से कांग्रेस जीती
  • वार्ड 5 से कांग्रेस जीती
  • वार्ड 6 निर्दलीय प्रत्याशी जीती
  • वार्ड 7 कांग्रेस जीती
  • वार्ड 8 कांग्रेस जीती
  • वार्ड 9 से कांग्रेस जीती
  • वार्ड 10 से कांग्रेस जीती
  • वार्ड 11 से कांग्रेस जीती
  • वार्ड 12 कांग्रेस जीती
  • वार्ड 13 से कांग्रेस जीती
  • वार्ड 14 से कांग्रेस जीती
  • वार्ड 15 से कांग्रेस जीती

इटारसी नगरीय निकाय विजेता सूची

  • वार्ड नंबर 01 दिलीप गोस्वामी कांग्रेस (जीते)
  • वार्ड नंबर 02 निर्मल राजपूत दिलीप गोस्वामी भाजपा (जीते)
  • वार्ड नंबर 03 नारायण ठाकुर कांग्रेस (जीते)
  • वार्ड नंबर 04 शिवकिशोर रावत भाजपा (जीते)
  • वार्ड नंबर 05 रमा चंद्रवंशी कांग्रेस (जीते)
  • वार्ड नंबर 06 जिम्मी केथवास भाजपा (जीते)
  • वार्ड नंबर 07 गीतांजलि चौधरी कांग्रेस (जीते)
  • वार्ड नंबर 08 ज्योति राजकुमार बाबरिया भाजपा  (जीते)
  • वार्ड नंबर 09 श्रीमति मीरा राजकुमार यादव भाजपा (जीते)
  • वार्ड नंबर 10 श्रीमती सिद्दीकी कांग्रेस (जीते)
  • वार्ड नंबर 11 अमित विश्वास भाजपा  (जीते)
  • वार्ड नंबर 12 मंजीत कलोसिया भाजपा (जीते)
  • वार्ड नंबर 13 श्रीमती अमृता मनीष ठाकुर भाजपा (जीते)
  • वार्ड नंबर 14 संजय ठाकुर कांग्रेस (जीते)
  • वार्ड नंबर 15 कल्पेश अग्रवाल भाजपा (जीते)
  • वार्ड नंबर 16 अमित कपरे कांग्रेस (जीते)
  • वार्ड नंबर 17 श्रीमती मीना साहू कांग्रेस (जीते)
  • वार्ड नंबर 18 श्रीमती मनीषा कोर भाजपा (जीते)
  • वार्ड नंबर 19 राहुल प्रधान भाजपा (जीते)
  • वार्ड नंबर 20 पंकज चौरे भाजपा (जीते)
  • वार्ड नंबर 21 कन्हैया लाल मिहानी कांग्रेस (जीते)
  • वार्ड नंबर 22 श्रीमती गीता पटेल भाजपा (जीते)
  • वार्ड नंबर 23 राकेश जाधव भाजपा (जीते)
  • वार्ड नंबर 24 नाजिया बेगम भाजपा (जीते)
  • वार्ड नंबर 25 शुभम चौरे भाजपा (जीते)
  • वार्ड नंबर 26 कुंदन गौर भाजपा (जीते)
  • वार्ड नंबर 27 सीमा भदौरिया कांग्रेस (जीते)
  • वार्ड नंबर 28 वंदना ओझा कांग्रेस (जीते)
  • वार्ड नंबर 29 तुलसा वर्मा कांग्रेस (जीते)
  • वार्ड नंबर 30 धर्मदास मिहानी कांग्रेस (जीते)
  • वार्ड नंबर 31 मनीषा अग्रवाल भाजपा (जीते)
  • वार्ड नंबर 32 कीर्ति दुबे भाजपा (जीते)
  • वार्ड नंबर 33 राजेश्री धुरिया भाजपा (जीते)
  • वार्ड नंबर 34 अंजली क्लोसिया कांग्रेस (जीते)

गंज बासौदा का चुनाव परिणाम… ये जीते

  • वार्ड नंबर 1-कांग्रेस- मंजू कुशवाहा
  • वार्ड नंबर 2-कांग्रेस-जगदीश व्यास
  • वार्ड नंबर 3-कांग्रेस-सौदान सिंह यादव
  • वार्ड नंबर 4 कांग्रेस मणिभाई अहिरवार
  • वार्ड नंबर 5-कांग्रेस राहुल ठाकुर
  • वार्ड नंबर 6-बीजेपी मनीष विश्वकर्मा
  • वार्ड नंबर 7-बीजेपी सुनील साहू
  • वार्ड नंबर 8-बीजेपी विनीता राजू दांगी
  • वार्ड नंबर 9-बीजेपी सरदार अहिरवार
  • वार्ड नंबर 10-बीजेपी मनोज अहिरवार
  • वार्ड नंबर 11-बीजेपी श्रीमती शशि यादव
  • वार्ड नंबर 12- कांग्रेस सतीश जैन कटारे
  • वार्ड नंबर 13-बीजेपी श्रीमती सरोज रामबाबू रघुवंशी
  • वार्ड नंबर 14-बीजेपी संतोषी जितेंद्र मीणा मैना
  • वार्ड नंबर 15-बीजेपी शिवानी कुशवाहा
  • वार्ड नंबर 16-बीजेपी रिचा संजय भावसार
  • वार्ड नंबर 17-बीजेपी श्रीमती ज्योति पिंकू शर्मा
  • वार्ड नंबर 18-बीजेपी नीलू चंदू चौबे
  • वार्ड नंबर 19-बीजेपी रितुज एलिया
  • वार्ड नंबर 20-बीजेपी मूलचंद अहिरवार
  • वार्ड नंबर 21-बीजेपी नारायण सोनी
  • वार्ड नंबर 22-कांग्रेस जोएब खान
  • वार्ड नंबर 23-निर्दलीय संदीप ठाकुर
  • वार्ड नंबर 24-बीजेपी अंशलेषा रोहित भावसार

जीत- भाजपा 16, कांग्रेस 7, निर्दलीय 1

छतरपुर नगर पालिका परिषद परिणाम… ये जीते

  • वार्ड 1 से आस्था अरविन्द गोस्वामी कांग्रेस
  • वार्ड 2 से गोविंद तिवारी कांग्रेस
  • वार्ड 3 से राहुल धीरज गुप्ता भाजपा
  • वार्ड 4 से ज्योति सुरेंद्र साहू भाजपा
  • वार्ड 5 से रामकली बरार भाजपा
  • वार्ड 6 से कीर्ति विश्वकर्मा कांग्रेस
  • वार्ड 7 से विजेता पारस दुबे भाजपा
  • वार्ड 8 से रामदयाल गट्टी यादव निर्दलीय
  • वार्ड 9 से सुशील सोनी भाजपा
  • वार्ड 10 से मंजू नीरज भार्गव निर्दलीय
  • वार्ड 11 से हिमानी घोष भाजपा
  • वार्ड 12 से आरती बृजेश राय भाजपा
  • वार्ड 13 से बिलाल अली फकीर भाजपा
  • वार्ड 14 से आशिया कांग्रेस
  • वार्ड 15 से रीना नफीसा खान बसपा
  • वार्ड 16 से गीता दिनेश तिवारी निर्दलीय
  • वार्ड 17 से अंजू यादव भाजपा
  • वार्ड 18 से प्रेम बाई अहिरवार भाजपा
  • वार्ड 19 से शिव सिंह यादव कांग्रेस
  • वार्ड 20 से पूजा शिवहरे भाजपा
  • वार्ड 21 से विकेंद्र वाजपेई मिंटू पंडा भाजपा
  • वार्ड 22 से राम प्रसन्न शर्मा निर्दलीय
  • वार्ड 23 से शिखा महेंद्र शर्मा भाजपा
  • वार्ड 24 से दिलीप रैकवार पल्ली भाजपा
  • वार्ड 25 से आजाद अली कांग्रेस
  • वार्ड 26 से शकीला बेगम कांग्रेस
  • वार्ड 27 से मोहम्मद जिब्राइल निर्दलीय
  • वार्ड 28 से शिवानी पप्पू चौरसिया
  • वार्ड 29 से कुंती सेन भाजपा
  • वार्ड 30 से रामस्वरूप बाल्मिकी भाजपा
  • वार्ड 31 से दीपेंद्र असाटी भाजपा
  • वार्ड 32 शैला बिट्टू चौरसिया भाजपा
  • वार्ड 33 से रेखा सुनील वर्मा भाजपा
  • वार्ड 34 से सुशील शिवहरे कांग्रेस
  • वार्ड 35 से ज्योति सुरेंद्र चौरसिया
  • वार्ड 36 राकेश मिश्रा चट्टान महाराज कांग्रेस
  • वार्ड 37 से मुनिया कोरी भाजपा
  • वार्ड 38 से काशीबाई कुशवाहा कांग्रेस
  • वार्ड 39 से सुनीता अमित चतुर्वेदी निर्दलीय
  • वार्ड 40 से अलका जयराम दुबे भाजपा

मुरैना की पोरसा नगर परिषद के नतीजे

मुरैना जिले की पोरसा नगर परिषद के 15 वार्डों में से कांग्रेस और भाजपा को 5-5, निर्दलीय 4 और एक वार्ड में आप ने जीत दर्ज की। आप ने मुरैना जिले में आप ने खाता खोला।

मुरैना जिले की अम्बाह नगर पालिका के 18 वार्डों में से 9 पर भाजपा, 5 पर कांग्रेस और 4 पर निर्दलीय विजयी रहे।

खंडवा में औवेसी की पार्टी AIMIM ने खोला खाता

मध्यप्रदेश में 11 नगर निगमों महापौर के साथ ही पार्षदों के वोटों की भी गिनती चल रही है। खंडवा में छत्रपति शिवाजी वार्ड-14 से औवेसी की पार्टी AIMIM के बिलाल पेंटर ने जीत दर्ज की है। इधर वार्ड-21 से भाजपा की बागी निर्दलीय प्रत्याशी मोनिका नीतीश बाजार जीतीं हैं।

यहां निर्दलीयों का कब्जा

बालाघाट जिले की नगरपालिका वारासिवनी में निर्दलीयों का कब्जा। विधायक प्रदीप जायसवाल के समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी हुए विजयी। 15 वार्ड में से 10 निर्दलीय जायसवाल समर्थक चुनाव जीते।

इन्होंने जीता चुनाव

1 प्रीती शिव निर्दलीय
2 मदनलाल धार्मिक निर्दलीय
3 रुख्मनी बिसेन भाजपा
4 पवन धुर्वे निर्दलीय
5 सुनील जायसवाल निर्दलीय
6 आलोक खरे भाजपा
7 ललित ठाकरे भाजपा
8 धर्मेंद्र जोशी निर्दलीय
9 प्रवीण डोंगरे निर्दलीय
10 संदीप मिश्रा निर्दलीय
11 मोनू लिमजे निर्दलीय
12 मनोज दादरे निर्दलीय
13 दीपा प्रवीण रुसिया भाजपा
14 विक्की एडे निर्दलीय
15 आशुतोष मोहड़ भाजपा

सतना- कोठी नगर परिषद की काउंटिंग पूरी, 15 वार्ड में से 10 में बीजेपी ने जमाया कब्जा, 4 वार्ड में कांग्रेस और 1 में निर्दलीय की जीत।

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी ने दिया धरना

इंदौर में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने नेहरू स्टेडियम मतगणना स्थल के सामने धरना दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर अभद्रता करने का आरोप लगाया।

आम आदमी पार्टी ने मप्र में खाता खोला

निवाड़ी जिले की ओरछा नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 1, 2, 6, 12 व 14 से भाजपा, वार्ड नंबर 5,10 व 11 से कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 8, 9 व 15 में निर्दलीय प्रत्याशी और वार्ड क्रमांक 3 से आम आदमी पार्टी की गीता कुशवाह ने जीत दर्ज की है।

बिरसिंहपुर के वार्ड 3 से भाजपा के प्यारेलाल चौरसिया जीते। वार्ड 5 में निर्दलीय रुखसाना बेगम जीतीं।

चित्रकूट नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 3 से निर्दलीय प्रत्याशी आशीष कुमार शर्मा ने बीजेपी प्रत्याशी नीरज शर्मा को 116 वोटों से हराया।

जैतवारा नगर परिषद में भाजपा ने 6, कांग्रेस ने 4 व निर्दलीयों ने 5 सीट जीतीं।

इन 11 नगर निगमों में हुए चुनाव

नगर निगम भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी
भोपाल मालती राय विभा पटेल
इंदौर पुष्यमित्र भार्गव संजय शुक्ला
ग्वालियर सुमन शर्मा शोभा सिकरवार
जबलपुर डॉ. जितेंद्र जामदार जगत बहादुर सिंह
खंडवा अमृता यादव आशा मिश्रा
बुरहानपुर माधुरी पटेल शहनाज अंसारी
छिंदवाड़ा आनंद धुर्वे विक्रम अहाके
उज्जैन मुकेश कटवाल महेश परमार
सागर संगीता तिवारी निधि जैन
सिंगरौली चंद्र प्रकाश विश्वकर्मा अरविंद चंदेल
सतना योगेश ताम्रकार सिद्धार्थ कुशवाहा

36 नगर पालिका परिषद

राजगढ़, ब्यावरा, सीहोर, विदिशा, गंजबासौदा, डबरा, गुना, अशोकनगर, दतिया, पनागर, सिहोरा, अमरवाड़ा, सिवनी, वारासिवनी, नरसिंहपुर, करेली, गोटेगांव, गाडरवारा, बड़नगर, नीमच, शाजापुर, मंदसौर, मकरोनिया बुजुर्ग, रहली, छतरपुर, दमोह, पन्ना, इटारसी, बैतूल, आमला, हरदा, उमरिया, लहार, श्योपुर, पोरसा और अंबाह।

86 नगर परिषद

खुजनेर, सुठालिया, सिलवानी, बाड़ी, बरेली, बेटमा, देपालपुर, गौतमपुरा, हातोद, महुगांव, मानपुरा, राउ, सांवेर, बदनावर, शाहपुर, आंतरी, भितरवार, बिलौआ, पिछोर, मोहना, बदरवास, खनियाधाना, रन्नौद, शाढौरा, बड़ौनीखुर्द, बरेला, भेड़ाघाट, बरघाट, तेंदूखेड़ा, साईखेड़ा, चिचली, सालीचौका, विजयराघवगढ़, कैमोर, जीरन, आलोट, ताल, मक्सी, बडोद, नगरी, बागली, करनावद, हाटपिपल्या, कन्नौद, सतवास, लोहारदा, काटाफोड़, खातेगांव, नेमावर, शाहपुर, बिलहरा, सुरखी, खजुराहों, राजनगर, हरपालपुर, पथरिया, हिंडोरिया, बल्देवगढ़, खरगापुर, निवाड़ी, तरीचरकला, ओरछा, ककरहटी, अजयगढ़, देवेन्द्रनगर, हनुमना, मउगंज, नईगढ़ी, चित्रकुट, उचेहरा, जैतवारा, कोठी, बिरसिंहपुर, सोहागपुर, शाहपुर, खिरकिया, टिमरनी, सिराली, नौटोजाबाद, चंदिया, अमरकंटक, मिहोना, आलमपुर, दबोह, रौन और बड़ौदा नगर परिषद।

20 जुलाई को आएंगे दूसरे चरण के नतीजे

नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 में पहले चरण में 6 जुलाई को जिन 44 जिलों के 133 नगरीय निकायों में मतदान हुआ था। नगरीय निकायों में मतदान ईवीएम से हुआ था। पहले चरण में 133 नगर निकायों में पार्षद के 2,808 पदों के लिए 11,250 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इन 133 निकायों में 42 पार्षद पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के लिए 13 जुलाई को मतदान हुआ था। दूसरे चरण में राज्य के 43 जिलों के 214 निकायों में मतदान समपन्न हुआ था। दूसरे चरण में पांच नगर निगम (कटनी, रतलाम, रीवा, देवास और मुरैना) के महापौरों का भाग्य भी दांव पर लगा है। यहां 20 जुलाई को सुबह 9 बजे से मतगणना होगी।

ये भी पढ़ें: MP Nagar Nigam Elections 2022 : इंदौर में काउंटिंग का होगा सीधा प्रसारण, निर्वाचन आयोग ने दी अनुमति; धरना निरस्त

ये भी पढ़ें: MP Nagar Nigam Elections 2022 : मतगणना में कहीं गड़बड़ी हुई तो हेलीकॉप्टर से तुरंत पहुंचेंगे कमलनाथ

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button