इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

MP Nagriya Nikay Chunav Results : 11 नगर पालिकाओं में बीजेपी जीती, 4 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

मध्यप्रदेश के 18 जिलों की 46 नगरीय निकायों (17 नगर पालिका और 29 नगर परिषद) की मतगणना पूरी हो चुकी है। जिसमें 17 नगर पालिका में से 11 पर बीजेपी को बहुमत मिला। कांग्रेस सिर्फ 4 नगर पालिका में ही जीत सकी। बिजुरी नगर पालिका (अनूपपुर) में टाई हुआ है। नैनपुर नगर पालिका (मंडला) में निर्दलीय बहुमत में हैं।

इधर, 29 नगर परिषद में से बीजेपी ने 18 परिषद में जीत दर्ज कर ली है। वहीं कांग्रेस के खाते में 6 परिषद ही आई हैं। सिंगरौली की सरई और बरगवां परिषद में निर्दलीय बहुमत में हैं। ये दोनों नई परिषद हैं। लखनादौन (सिवनी) में भी निर्दलीय बहुमत में हैं। डिंडौरी परिषद में टाई हुआ है। सबसे बड़ा उलटफेर कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में हुआ है। यहां BJP ने 6 में से 4 निकाय कांग्रेस से छीन लिए।

46 नगरीय निकाय में 814 वार्ड के लिए चुनाव में 417 पर बीजेपी के पार्षद जीते है। वहीं, 250 पर कांग्रेस, 131 पर निर्दलीय, 7 पर आम आदमी पार्टी और 6 गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और 3 बहुजन समाज पार्टी के पार्षदों ने जीत दर्ज की है।

18 जिलों के 46 नगरीय निकाय का रिजल्ट

निकाय कुल भाजपा जीती कांग्रेस जीती अन्य
नगर पालिका 17 11 4 1 + (1 टाई)
नगर परिषद 29 18 6 3 + (2 टाई)
टोटल 46 28 11 6

बीजेपी ने 14 निकाय, तो कांग्रेस ने 1 में दोहराई जीत

5 नगर पालिका में भाजपा ने जीत दोहराई। 9 नगर परिषद में भी भाजपा ने दोबारा कब्जा जमाया है। कांग्रेस सिर्फ सैलाना नगर परिषद (रतलाम) में अपनी जीत दोहरा सकी।

17 नगर पालिका में जीती ये पार्टी

क्रमांक नगरपालिका कौन सी पार्टी जीती
1 खुरई (सागर) बीजेपी
2 गढ़ाकोटा (सागर) बीजेपी
3 शहडोल बीजेपी
4 कोतमा (अनूपपुर) कांग्रेस
5 बिजुरी (अनूपपुर) टाई
6 पाली (उमरिया) बीजेपी
7 मंडला बीजेपी
8 नैनपुर (मंडला) निर्दलीय बहुमत
9 मलजखंड (बालाघाट) बीजेपी
10 पांढुर्णा (छिंदवाड़ा) कांग्रेस
11 सौंसर (छिंदवाड़ा) बीजेपी
12 दमुआ (छिंदवाड़ा) बीजेपी
13 जुन्नरदेव (छिंदवाड़ा) बीजेपी
14 सारणी (बैतूल) बीजेपी
15 नेपानगर (बुरहानपुर) कांग्रेस
16 आलीराजपुर कांग्रेस
17 झाबुआ बीजेपी

सागर में नहीं जीत सकी कांग्रेस

नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के गढ़ खुरई और पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव के गृह नगर गढ़ाकोटा में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। यहां 23 की 23 सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की। सागर की खुरई नगर पालिका परिषद में 11 वार्डों में 11 प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के चुने गए। कुल 32 वार्ड हैं। 21 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने गए थे। सभी 32 वार्डों में भाजपा जीती। इस तरह सागर जिले की ही कर्रापुर नगर परिषद के 15 वार्ड में से 9 में भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। 2 वार्ड में कांग्रेस, 1 वार्ड में बसपा, 3 वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी पार्षद बने।

छिंदवाड़ा में 9 सीट पर बीजेपी, 6 सीट पर कांग्रेस

कमलनाथ के गढ़ यानी छिंदवाड़ा जिले की मोहगांव नगर परिषद भाजपा ने कांग्रेस से छीन ली। यहां 9 सीट पर भाजपा तो 6 सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। सौसर नगर पालिका में भी भाजपा को बहुमत मिला। 15 वार्ड में से भाजपा ने 14 जीती। 1 निर्दलीय बीजेपी का बागी उम्मीदवार जीता। भाजपा से बगावत करने वाली महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा भमोरे हारीं। पांढुरना नगर पालिका में कांग्रेस ने बहुमत बनाते हुए 17 सीट पर जीत हासिल की। 10 सीट बीजेपी, 3 सीट निर्दलीय को मिली। छिंदवाड़ा की जुन्नरदेव नगर पालिका में BJP ने जीत दर्ज की। कांग्रेस 4 सीट पर आगे चल रही है। हरई नगर परिषद में भाजपा को सिर्फ 1 सीट मिली। यहां कांग्रेस ने 13 वार्ड में जीत दर्ज की। 1 पार्षद निर्दलीय बना। इससे पहले यहां भाजपा की परिषद थी।

खंडवा के हरसूद में हारी BJP

खंडवा की पुनासा नगर परिषद की 15 सीट पर 8 में भाजपा, 2 पर कांग्रेस, 4 पर निर्दलीय जीते। वार्ड 9 में टाई हो गया। खंडवा की नगर परिषद हरसूद की 11 सीट पर कांग्रेस, 2 पर बीजेपी, 2 पर निर्दलीय जीते। हरसूद वन मंत्री विजय शाह का गढ़ है। कुछ दिन पहले यहां चुनावी सभा करते हुए वन मंत्री ने कहा था- पप्पू में कुछ कमी, इसीलिए शादी नहीं हो रही। उधर, खरगोन जिले की महेश्वर नगर परिषद में 15 में से 10 वार्ड में भाजपा ने जीत दर्ज की। 3 पर कांग्रेस और 2 पर निर्दलीय की जीत हुई है। महेश्वर से विजयलक्ष्मी साधौ कांग्रेस की विधायक हैं। वे पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं।

डिंडौरी में बीजेपी और कांग्रेस को 6-6 सीट मिली

डिंडौरी नगर परिषद बीजेपी और कांग्रेस को 6-6 सीट मिली है। 3 निर्दलीय जीते। डिंडौरी जिले की शहपुरा नगर परिषद में भाजपा को बहुमत मिला। 13 सीट पर भाजपा, 1-1 सीट कांग्रेस और निर्दलीय के खाते में गईं।

अनूपपुर जिले की कोतमा नगर पालिका

  • वार्ड नंबर -1 निर्दलीय (दीपू सोनी)
  • वार्ड नंबर -2 भाजपा (अभिषेक सराफ)
  • वार्ड नंबर-3 कांग्रेस (अजय सराफ)
  • वार्ड नंबर-04 भाजपा (राजेंद्र सोनी)
  • वार्ड नंबर-05 भाजपा (छाया प्रदीप सोनी)
  • वार्ड नंबर-06 कांग्रेस (मनोज सोनी)
  • वार्ड नंबर-7 कांग्रेस (सहेंद्र बसोर)
  • वार्ड नंबर-08 कांग्रेस (वैशाली बद्री ताम्रकार)
  • वार्ड नंबर-9 कांग्रेस (राबिया बेगम)
  • वार्ड नंबर-10 कांग्रेस (अनिता सिंह)
  • वार्ड नंबर-11 भाजपा (नोहर सिंह)
  • वार्ड नंबर 12- निर्दलीय (प्रमिला सिंह)
  • वार्ड नंबर 13- भाजपा (मीना अंकित सोनी)
  • वार्ड नंबर 14 -भाजपा (मो.मुफीद)
  • वार्ड नंबर 15- कांग्रेस (मो. अल्ताफ)

25 पार्षद निर्विरोध चुने जा चुके

बता दें कि इस चुनाव में 25 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इनमें से नगरीय निकाय खुरई में 21 और बम्हनीबंजर, बैहर, महेश्वर और थांदला में एक-एक पार्षद निर्विरोध चुने गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि 46 नगरीय निकायों में 4760 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 227 नाम निर्देशन-पत्र निरस्त किए गए। 1244 नाम निर्देशन-पत्र कैंडिडेट्स ने वापस ले लिए। अब 3422 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

इन जगहों पर चल रही मतगणना

  • सागर जिले की नगर परिषद कर्रापुर, नगरपालिका परिषद खुरई, गढ़ाकोटा
  • सिंगरौली की नगर परिषद सरई, बरगवां
  • शहडोल की नगर परिषद बुढ़ार, जयसिंह नगर, नगरपालिका परिषद शहडोल,
  • अनूपपुर की नगर परिषद बरगवां (अमलाई), नगरपालिका परिषद कोतमा, बिजुरी
  • उमरिया की नगरपालिका परिषद पाली
  • डिंडौरी की नगर परिषद डिंडौरी, शहपुरा
  • मंडला की नगर परिषद बम्हनीबंजर, बिछिया, निवास, नगरपालिका परिषद मंडला, नैनपुर
  • बालाघाट की नगर परिषद बैहर, नगरपालिका परिषद मलाजखंड
  • सिवनी की नगर परिषद लखनादौन
  • छिंदवाड़ा की नगर परिषद मोहगांव हवेली, हर्रई, नगरपालिका परिषद पांढुर्ना, सौंसर, दमुआ, जुन्नारदेव
  • बैतूल की नगर परिषद चिचोली, आठनेर, नगरपालिका परिषद सारणी
  • रायसेन की नगर परिषद देवरी
  • खंडवा की नगर परिषद छनेरा, पुनासा
  • बुरहानपुर की नगरपालिका परिषद नेपानगर
  • खरगोन की नगर परिषद मंडलेश्वर, महेश्वर, भीकनगांव
  • अलीराजपुर की नगर परिषद चंद्रशेखर आजाद नगर, जोबट, नगरपालिका परिषद अलीराजपुर
  • झाबुआ की नगर परिषद थांदला, पेटलावद, रानापुर, नगरपालिका परिषद झाबुआ
  • रतलाम की नगर परिषद सैलाना

ये भी पढ़ें: MP Nagriya Nikay Chunav 2022 : 46 नगरीय निकायों में हुई वोटिंग, 30 सितंबर को होगा उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button