Download on the App StoreGet it on Google Play
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

MP Monsoon:भोपाल में झमाझम बारिश, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून ने आखिरकार पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है। राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया, जबकि कई स्थानों पर जनजीवन भी प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के लिए कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
Follow on Google News
भोपाल में झमाझम बारिश, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट
भोपाल में बारिश

भोपाल। सिर्फ नौ दिनों में मानसून ने पूरे मध्य प्रदेश को कवर कर लिया, हालांकि इसकी एंट्री इस बार सामान्य से नौ दिन देरी से हुई। कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश को देखते हुए लोगों को प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की है। 

पूरे प्रदेश में सक्रिय हुआ मानसून 

24 जून को प्रदेश में प्रवेश करने वाला मानसून गुरुवार तक पूरे मध्य प्रदेश में सक्रिय हो गया। राजधानी भोपाल में तेज बारिश के दौरान कोहरे जैसा वातावरण दिखाई दिया, जबकि पांढुर्णा, सीहोर, रतलाम, ग्वालियर, रीवा और दमोह सहित कई जिलों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। मौसम के इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस से राहत मिली।

ये भी पढ़ें: दतिया उपचुनाव का बज गया बिगुल : 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएगा रिजल्ट, राजेंद्र भारती की खाली सीट पर अब चुनावी घमासान

कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से 8 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं देवास, खंडवा, बैतूल, सागर, मंडला, डिंडौरी और अन्य जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश के साथ आंधी की भी चेतावनी

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, शहडोल, छतरपुर, सिवनी, सतना समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। प्रशासन भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए सतर्क नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें: साजिश हुई नाकाम.... दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन! ISI से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

इंदौर में जलभराव, सड़कें डूबी 

लगातार बारिश के कारण इंदौर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। वार्ड क्रमांक-80 में बारिश का पानी दुकानों तक पहुंच गया और कई सड़कें पानी में डूब गईं। इसी दौरान एक थार वाहन अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। वाहन में सवार पूरे परिवार को स्थानीय लोगों ने तत्काल सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts