
मध्यप्रदेश के मौसम में नवंबर से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बता दें कि प्रदेश में इस बार अच्छी बारिश हुई है, ऐसे में अक्टूबर महीने से ठंड का असर दिखाई देने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से नवंबर के पहले सप्ताह में पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, अगले तीन-चार दिन बाद तापमान फिर गिरेगा।
पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम ?
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वह सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दमोह एवं राजगढ़ में दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वह सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस मंडला में दर्ज किया गया है।
यहां न्यूनतम तापमान रहा
शहर | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
पचमढ़ी | 10.8 |
मंडला | 11.9 |
नौगांव | 13 |
रायसेन | 13.5 |
छिंदवाड़ा | 13.5 |
खंडवा | 14 |
बैतूल | 14.5 |
रीवा | 15 |
यहां अधिकतम तापमान रहा
शहर | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
दमोह | 35 |
राजगढ़ | 34.5 |
गुना | 34 |
ग्वालियर | 34 |
उज्जैन | 33.5 |
दतिया | 33.4 |
रतलाम | 33.4 |
भोपाल | 33.1 |
खंडवा | 33.1 |
नौगांव | 33.1 |