
मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का कहर अभी भी जारी है। प्री-मानसून गतिविधियों के चलते मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले दो दिन बाद तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी ऐसा कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है जो प्रदेश के मौसम पर प्रभाव डाले।
यहां लू का प्रभाव रहा
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा। खजुराहो, नौगांव, ग्वालियर एवं दतिया में लू का प्रभाव रहा। शहडोल, जबलपुर, सागर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। वहीं प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान खजुराहो और दतिया में 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि सागर संभाग के जिलों में तथा सतना, राजगढ़, गुना, ग्वालियर, दतिया, मुरैना जिलों में लू चलने की संभावना है। यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यहां अधिकतम तापमान रहा
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
खजुराहो | 45.6 |
ग्वालियर | 45.5 |
नौगांव | 45.4 |
दमोह | 44.6 |
सागर | 44.4 |
सतना | 44 |
राजगढ़ | 44 |
उमरिया | 43.8 |
सीधी | 43.6 |
टीकमगढ़ | 43.6 |
गुना | 43.5 |
रीवा | 43.4 |
जबलपुर | 43.3 |
नर्मदापुरम | 43.1 |
रायसेन | 43 |
भोपाल | 42.8 |
खरगोन | 42.6 |
छिंदवाड़ा | 42.5 |
सिवनी | 42.4 |
रतलाम | 42.2 |
यहां न्यूनतम तापमान रहा
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
राजगढ़ | 30.2 |
टीकमगढ़ | 30 |
भोपाल | 29.6 |
दमोह | 29.6 |
जबलपुर | 29.5 |
रायसेन | 29.5 |
गुना | 29 |
रतलाम | 28.5 |
उज्जैन | 28.4 |
सीधी | 28.4 |
ग्वालियर | 28.2 |
सागर | 27.2 |
इंदौर | 27.1 |
खजुराहो | 27 |
ये भी पढ़ें- Swine Flu in MP : मध्यप्रदेश में स्वाइन फ्लू ने फिर दी दस्तक, इस जिले में 3 संक्रमित मिले