मध्यप्रदेश में उत्तर भारत के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्द हवाओं ने प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में रात का पारा 6 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। वहीं पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 6 दिन तापमान में बढ़ोतरी होगी।
प्रमुख शहरों में मौसम की स्थिति
शहर | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
भोपाल | 5.3 | 19 |
ग्वालियर | 5.2 | 19 |
इंदौर | 6.8 | 19.5 |
जबलपुर | 6.8 | 19.6 |
शीतलहर की चपेट में कई जिले
मौसम विभाग के अनुसार सागर और खंडवा में सीवियर कोल्ड वेव रही। वहीं मलाजखंड, भोपाल, इंदौर, बैतूल, धार, गुना, होशंगाबाद, रतलाम, खरगोन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, नौगांव में शीतलहर का असर रहा।
2 फरवरी से बारिश!
जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में 2 फरवरी से एक और सिस्टम सक्रिय हो जाएगा। जिससे हल्की बारिश होने से फिर कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। बता दें कि इसका असर भी 2 से 3 दिन तक रहेगा। वहीं कोल्ड-डे तो नहीं रहेंगे। लेकिन कोल्ड वेव जरूर चलेंगी।
रायसेन में पौधों पर जमी ओस
प्रदेश के रायसेन जिले में कंपकंपा देने वाली तेज सर्दी पड़ रही है। यहां ओस भी गिर रही है। जिस वजह से सुबह पौधों पर ओस की बूंदें जम गईं। रायसेन में तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा गया है।
यहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री तक दर्ज
शहर | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
पचमढ़ी | 1.5 |
रायसेन | 3.5 |
नौगांव | 4.0 |
उमरिया | 4.5 |
रीवा | 4.6 |
गुना-उज्जैन-खरगोन | 5.0 |
ग्वालियर | 5.2 |
भोपाल | 5.3 |
बैतूल-खंडवा-शाजापुर-छिंदवाड़ा | 5.4 |
मंडला | 5.5 |