भोपालमध्य प्रदेश

MP Mausam Update : प्रदेश में खजुराहो और भिंड सबसे गर्म, 22 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, जानें प्रमुख शहरों का तापमान

मध्यप्रदेश में गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने 22 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।

3 वेदर सिस्टम एक्टिव

प्रदेश में वर्तमान में तीन वेदर सिस्टम एक्टिव हैं। जिसके चलते तापमान में कमी आ रही है। वहीं कई जिलों में अरब सागर से आ रही नमी के कारण बादल छाए हुए हैं।

खजुराहो और भिंड सबसे गर्म

प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान खजुराहो और भिंड में दर्ज किया गया। खजुराहो में 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 4.6 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं भिंड में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 7.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

इन जिलों में लू का प्रभाव रहा

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। छिंदवाड़ा, खजुराहो, सागर, दमोह, ग्वालियर एवं गुना में लू का प्रभाव रहा।

लू का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने रीवा, छिंडवाड़ा, उमरिया, जबलपुर, सतना, सागर, सीधी, टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह, छतरपुर, धार, राजगढ़, ग्वालियर, गुना, भिंड, खंडवा, खरगोन, नीमच, रतलाम, अशोक नगर और मंदसौर में लू का येलो अलर्ट जारी किया है।

इन शहरों में अधिकतम तापमान रहा

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
भिंड 45.4
अनूपपुर 44.7
खजुराहो 44.5
विदिशा 44.1
शिवपुरी 43.8
अशोक नगर 43.6
शहडोल 43.6
दमोह 43.6
कटनी 43.5
सिंगरौली 43.1
राजगढ़ 43.0
सतना 43.0
रीवा 42.8
गुना 42.8
सागर 42.7
रायसेन 42.6
टीकमगढ़ 42.5
रतलाम 42.2
मंदसौर 42.0
नर्मदापुरम 41.9
छिंदवाड़ा 41.4
बड़वानी 41.4
नीमच 41.3
उज्जैन 40.5

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
इंदौर 40.1
भोपाल 41.8
जबलपुर 42.0
ग्वालियर 43.4

ये भी पढ़ें- शिवराज कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, पटवारियों के 5204 नए पदों पर 3 साल में होंगी भर्तियां

संबंधित खबरें...

Back to top button