
मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, आज से बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने लगेगा। इसके कारण 14 और 15 अगस्त को प्रदेश भर में जोरदार बारिश का पूर्वानुमान है। भोपाल-इंदौर समेत 24 जिलों में भारी से भारी बारिश के आसार हैं। पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।
कई वेदर सिस्टम एक्टिव
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र तैयार हो गया है। इसके प्रबल होते ही अगले दो दिनों में डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। इसके बाद ये पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और बारिश की गतिविधियों में तेजी आते ही प्रदेश के कई हिस्सों खास तौर पर पूर्वी मध्यप्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। वर्तमान में एक मानसून ट्रफ मध्यप्रदेश से होकर बंगाल की खाड़ी तक बने कम दबाव के क्षेत्र के बीच बनने से नमी मिल रही है।
कहां-कितनी बारिश हुई ?
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर एवं नर्मदापुरम संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर तथा उज्जैन संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है। शिवपुरी में 21, पोहरी में 18, करहल में 16, करेरा, हनुमना में 9, पथरिया में 8, निवास, बीजाडांडी, जबलपुर, श्योपुरकलां में 7, पिछोर, कोलारस, गोरमी, नरवर, टीकमगढ़, सागर, नारायणगंज, बालाघाट में 5 सेमी. तक पानी गिरा है।
मौसम विभाग का अलर्ट !
मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि अगले 24 घंटों के दौरान शहडोल, जबलपुर, सागर, रीवा, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।
इसके साथ ही शहडोल एवं जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश तथा कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। यहां मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
ग्वालियर, चंबल एवं नर्मदापुरम संभागों के जिलों में पन्ना, छतरपुर, दमोह, सागर, सीहोर जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
7 संभागों में बिजली गिरने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार शहडोल, जबलपुर, सागर, रीवा, भोपाल, चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
1 जून से अब तक हुई बारिश (आंकड़े इंच में)
जिला | अब तक बारिश हुई | बारिश होनी थी | बारिश % में |
अनूपपुर | 16.20 | 25.08 | 97 |
बालाघाट | 24.45 | 31.50 | 78 |
छतरपुर | 19.45 | 22.52 | 86 |
छिंदवाड़ा | 42.13 | 24.65 | 171 |
दमोह | 20.39 | 27.56 | 74 |
डिंडोरी | 21.97 | 30.31 | 72 |
जबलपुर | 24.37 | 27.44 | 89 |
कटनी | 17.48 | 23.31 | 75 |
मंडला | 30.00 | 30.35 | 99 |
नरसिंहपुर | 23.86 | 24.76 | 96 |
निवाड़ी | 14.96 | 17.20 | 87 |
पन्ना | 22.87 | 26.26 | 87 |
रीवा | 13.82 | 23.70 | 58 |
सागर | 28.46 | 27.01 | 105 |
सतना | 18.27 | 22.83 | 80 |
सिवनी | 34.88 | 25.98 | 134 |
शहडोल | 22.09 | 23.94 | 92 |
सीधी | 13.58 | 24.41 | 56 |
सिंगरौली | 14.06 | 20.94 | 67 |
टीकमगढ़ | 16.30 | 23.31 | 70 |
उमरिया | 19.72 | 24.45 | 81 |
आगर मालवा | 29.6 | 22.2 | 133 |
अलीराजपुर | 14.4 | 22.2 | 65 |
अशोकनगर | 23.74 | 21.54 | 110 |
बड़वानी | 19.2 | 16.4 | 117 |
बैतूल | 44.92 | 25.87 | 174 |
भिंड | 14.69 | 15.04 | 98 |
भोपाल | 41.46 | 23.62 | 176 |
बुरहानपुर | 28.5 | 17.9 | 159 |
दतिया | 11.89 | 18.15 | 66 |
देवास | 37.3 | 22.5 | 166 |
धार | 19.5 | 20.3 | 96 |
गुना | 30.94 | 23.70 | 131 |
ग्वालियर | 17.13 | 16.97 | 101 |
हरदा | 43.27 | 27.32 | 158 |
इंदौर | 26.4 | 21.2 | 125 |
झाबुआ | 17.6 | 22.4 | 79 |
खंडवा | 27.2 | 19.9 | 137 |
खरगोन | 21.0 | 18.0 | 116 |
मंदसौर | 20.6 | 20.6 | 100 |
मुरैना | 14.72 | 16.14 | 91 |
नर्मदापुरम | 42.32 | 30.47 | 139 |
नीमच | 26.9 | 19.3 | 140 |
रायसेन | 31.34 | 26.65 | 118 |
राजगढ़ | 34.41 | 22.17 | 155 |
रतलाम | 24.1 | 22.6 | 107 |
सीहोर | 37.80 | 25.98 | 145 |
शाजापुर | 28.9 | 22.3 | 130 |
श्योपुरकलां | 23.54 | 17.56 | 134 |
शिवपुरी | 18.58 | 20.24 | 92 |
उज्जैन | 26.0 | 21.9 | 119 |
विदिशा | 35.08 | 25.47 | 138 |