Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में महिला कांग्रेस का नारी न्याय आंदोलन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका, विभा पटेल चक्कर खाकर सड़क पर गिरीं

Follow on Google News
भोपाल में महिला कांग्रेस का नारी न्याय आंदोलन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका, विभा पटेल चक्कर खाकर सड़क पर गिरीं
भोपल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा मंगलवार को ‘नारी न्याय आंदोलन' किया गया, जिसमें प्रदेश भर से पार्टी की महिला नेत्रियां शामिल हुई। महिलाओं की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। फिर यहां से कार्यकर्ता राजभवन के लिए रवाना हुईं, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया। इस पर महिला नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस की धक्का मुक्की से महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल बेहोश हो गई है। https://www.youtube.com/shorts/EiSl_djWHAE

विभा पटेल को आया चक्कर

प्रदर्शन के दौरान गर्मी की वजह से महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल को चक्कर आ गया और वे नीचे बैठ गईं। साथी कार्यकर्ताओं ने उन्हें संभाला। बताया जा रहा है कि महिला पुलिस और महिला कांग्रेस के बीच धक्का-मुक्की हुए। देखें वीडियो

महिला आरक्षण को लेकर किया प्रदर्शन

राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर महिला कांग्रेस महिला आरक्षण को लेकर प्रदर्शन किया, जहां पर हजारों की संख्या में कांग्रेस की कार्यकर्ता मौजूद रही। वहीं महीला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने बताया कि आज महिला अत्याचार में मध्य प्रदेश नंबर एक पर पहुंच गया है। दूसरी बात यह है कि महिला आरक्षण बिल पास किया गया, कब तक लागू होगा ये किसी को पता नहीं है। हमारी यह मांग है कि शीघ्र ही जनगणना कराकर महिला आरक्षण बिल पास कराया जाए और इसको लागू कराया जाए, ताकि महिलाओं को अधिकार मिले महिलाओं को सुरक्षा दी जाए और इसके साथ-साथ लाड़ली बहन परेशान है, जिनके नाम काटे जा रहे हैं उनके नाम जोड़े जाएं और महिला के खाते में 1 लाख रुपए डाले जाएं। महिला कांग्रेस के प्रदर्शन में आर्थिक, सामाजिक और यौन उत्पीड़न, महिला आरक्षण, जातिगत जनगणना, बेलगाम महंगाई, चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था जैसे कई मुद्दे हैं। देखें वीडियो ये भी पढ़ें- भोपाल : सीएम हाउस घेरने जा रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन, दलित-आदिवासियों पर अत्याचार के विरोध में निकले थे प्रदर्शनकारी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts