
इंदौर के वनमंडल अधिकारी महेन्द्र सिंह सोलंकी द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महेन्द्र सिंह सोलंकी करीब दो साल से इंदौर में पदस्थ थे। अभी उनके आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं
इंदौर में डीएफओ महेंद्र सिंह सोलंकी ने शुक्रवार शाम अपने सरकारी बंगले पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवादों को सुसाइड की वजह बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पलासिया थाना पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें मृत घोषित कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि उन्होंने सुबह से मीटिंग कर अपने कार्य को पूरा किया। लेकिन, किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगने दी की वो इतना बड़ा कदम उठाने वाले हैं। एडिशनल सीपी अमित सिंह ने बताया कि सुसाइड की स्पष्ट वजह अब तक सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें- परमार दंपत्ति को लेकर जीतू पटवारी ने बीजेपी को घेरा, कहा- भाजपा ज्वाइन करने के लिए बनाया जा रहा था दबाव
One Comment