Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर में 17 वर्षीय नाबालिग का झाड़ियों में मिला शव, परिजनों ने बॉयफ्रेंड पर लगाए गंभीर आरोप

ग्वालियर में 17 वर्षीय किशोरी का शव कैंसर पहाड़िया मार्ग की झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी ने घटना से कुछ देर पहले मां से फोन पर बात की थी, फिर मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने उसके परिचित ईशान खान पर हत्या का शक जताया है। पुलिस कॉल डिटेल, फोरेंसिक साक्ष्य और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है।
ग्वालियर में 17 वर्षीय नाबालिग का झाड़ियों में मिला शव, परिजनों ने बॉयफ्रेंड पर लगाए गंभीर आरोप
ग्वालियर में 17 वर्षीय किशोरी का शव कैंसर पहाड़िया मार्ग की झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह कंपू थाना क्षेत्र के कैंसर पहाड़िया मार्ग पर झाड़ियों में किशोरी का शव मिला। उसके गले पर चोट और दबाव के निशान बताए जा रहे हैं। परिजनों ने किशोरी के परिचित युवक ईशान खान पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रात में मां से फोन पर हुई थी बात

जानकारी के मुताबिक, किशोरी नया बाजार की एक साड़ी की दुकान पर काम करती थी। रविवार रात करीब 9:05 बजे उसने अपनी मां से फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान उसने जल्द घर पहुंचने की बात कही थी। इसके करीब 10 मिनट बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसके बाद परिजनों ने कंपू थाने में गुमशुदगी और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।

सुबह झाड़ियों में मिला शव

पुलिस और परिवार के लोग रातभर किशोरी की तलाश करते रहे। सोमवार सुबह करीब 7 बजे कैंसर पहाड़िया रोड के पास झाड़ियों में एक किशोरी का शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिवार वालों से शव की पहचान कराई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें: मां से बोली ‘बैड अंकल’, फोटो दिखाते ही खुला राज! दिल्ली में 3 साल की बच्ची से यौन शोषण, 4 बार हुई शिकार, बवाना में कैब ड्राइवर गिरफ्तार

परिवार ने युवक पर जताया शक

परिजनों के मुताबिक, किशोरी और महलगांव निवासी ईशान खान के बीच प्रेम संबंध थे। परिवार ने आरोप लगाया है कि ईशान पिछले कुछ महीनों से किशोरी को परेशान कर रहा था। मृतका के मामा का दावा है कि किशोरी ने पहले ही अपनी मां से कहा था कि अगर उसके साथ कुछ होता है तो इसके लिए ईशान खान जिम्मेदार होगा। परिवार का यह भी आरोप है कि घटना से पहले ईशान ने किशोरी को फोन पर धमकाया था। पुलिस इन सभी आरोपों की जांच कर रही है।

‘तीन-चार महीने से परेशान कर रहा था’

मामा के मुताबिक, परिवार ने ईशान को समझाने की कोशिश की थी। उन्हें उम्मीद थी कि बातचीत से मामला सुलझ जाएगा, इसलिए पहले पुलिस में शिकायत नहीं की गई। परिवार का कहना है कि अगर समय रहते शिकायत कर दी जाती तो शायद आज यह स्थिति नहीं बनती।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में चलती स्लीपर बस में नाबालिग से गैंगरेप, 47 KM के सफर में ड्राइवर-कंडक्टर ने की दरिंदगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने शुरू की जांच

जानकारी के अनुसार, किशोरी के लापता होने की शिकायत मिलते ही पुलिस ने रात में उसकी तलाश शुरू कर दी थी। सुबह कैंसर पहाड़िया के पास उसका शव मिला। पुलिस के अनुसार, किशोरी के गले पर चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल कॉल डिटेल, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट होगी। इसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts