Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ladli Behna Yojana : अगर आप भी बनना चाहती हैं लाड़ली बहना, तो जान लें इससे जुड़ी पूरी प्रक्रिया

Follow on Google News
Ladli Behna Yojana : अगर आप भी बनना चाहती हैं लाड़ली बहना, तो जान लें इससे जुड़ी पूरी प्रक्रिया
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई लाड़ली बहना योजना लाखों महिलाओं के लिए राहत की सौगात लेकर आई है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह देश भर में चल रही सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक है। हालांकि किसी कारणवश, इस योजना का लाभ सभी महिलाएं नहीं ले पा रही हैं। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाने की सोच रही हैं, तो जानें पूरी प्रक्रिया के बारे में...

किसने की थी योजना की शुरुआत

मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 28 जनवरी 2023 को लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी। शुरुआत में महिलाओं को महीने के 1000 रुपए दिए जाते थे लेकिन बाद में इस राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए प्रति माह कर दिया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनके जीवन में सुधार लाना है।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

लाड़ली बहना योजना के कुछ विशेष नियम और शर्तें हैं जिनके आधार पर यह तय होता है कि कौन सी महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
  1. जिन महिलाओं की उम्र 60 वर्ष से अधिक है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  2. अविवाहित महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकतीं।
  3. जिन परिवारों की सालाना आय 2.5 लाख रुपए से अधिक है, उनकी महिलाएं भी योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
  4. जिन परिवारों में कोई सदस्य सांसद, विधायक या सरकारी पद पर कार्यरत है उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ

  1. योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिलाएं ले सकती हैं।
  2. इस योजना के तहत विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और abandoned महिलाएं पात्र हैं।
  3. 21 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
  4. जिनके पास 5 एकड़ से कम जमीन है और परिवार में कोई आयकरदाता नहीं है, वे इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। जैसे- आधार कार्ड, फोटो, मोबाइल नंबर, बैंक खाते की जानकारी, जन्म प्रमाण पत्र और कोई एक पहचान पत्र (जैसे- वोटर आईडी कार्ड/ पैन कार्ड/ राशन कार्ड) इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। [caption id="attachment_64626" align="aligncenter" width="600"] लाड़ली बहना योजना की जानकारी देने के दौरान शिवराज ने घुटनों पर बैठकर बहनों से संवाद किया। फाइल फोटो[/caption]

क्या है लाड़ली बहना योजना?

  • 28 जनवरी 2023 : मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए राज्य में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी।
  • इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने राज्य सरकार द्वारा 1000 रुपए दिये जाते थे।
  • रक्षाबंधन के दिन तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसमें 250 रुपये बढ़ा दिए थे।
  • पिछले अगस्त के महीने में 1250 के अतिरिक्त 250 रुपए रक्षाबंधन के भी लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए गए थे।
  • अब इस योजना में लाभ लेने वाली महिलाओं को 1250 रुपए प्रति महीने दिए जाते हैं।
  • शिवराज ने इस योजना की राशि 3 हजार रुपए प्रतिमाह करने का वादा किया था।
  • करीब 4 लाख 77 हजार महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलता है।
  • पिछले अगस्त के महीने में 1250 के अतिरिक्त 250 रुपए रक्षाबंधन के भी लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए गए थे।
  • अब तक लाड़ली बहना योजना के तहत लाड़ली बहनों को 24 हजार 499 करोड़ से अधिक की राशि उनके खातों में अंतरित की गई है।
मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts