Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP को मिला 'लीडिंग हेरिटेज टूरिज्म डेस्टिनेशन' का खिताब, VETA 2025 अवॉर्ड्स में सम्मानित हुआ मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड

- प्रदेश के विरासतीय स्थलों को वैश्विक पहचान दिलाने में मिलेगी मदद : प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला
Follow on Google News
MP को मिला 'लीडिंग हेरिटेज टूरिज्म डेस्टिनेशन' का खिताब, VETA 2025 अवॉर्ड्स में सम्मानित हुआ मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड
भोपाल। मध्य प्रदेश ने पर्यटन के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली में आयोजित वर्सेटाइल एक्सीलेंस ट्रैवल अवॉर्ड्स 2025 (VETA) में मध्य प्रदेश टूरिज़्म बोर्ड को 'लीडिंग हेरिटेज टूरिज़्म डेस्टिनेशन' के खिताब से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राज्य के समृद्ध ऐतिहासिक स्थलों और सांस्कृतिक धरोहरों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है।

11 स्थल यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल

मध्य प्रदेश पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव एवं टूरिज़्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला ने पुरस्कार प्राप्त करते हुए कहा, "सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश ने विरासतीय स्थलों के संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किए हैं। हमारा उद्देश्य है कि राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों को यूनेस्को की मान्यता दिलाई जाए और हम अपनी समृद्ध विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएं।" शुक्ला ने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश के 11 अन्य स्थल यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल हैं और उनकी वैश्विक मान्यता के लिए सरकार सक्रिय रूप से प्रयास कर रही है।

बॉलीवुड सितारों ने बढ़ाई शोभा

इस पुरस्कार समारोह में फरदीन खान, ऋधिमा पंडित, फातिमा सना शेख, अमीषा पटेल, सोफी चौधरी और शक्ति मोहन जैसी फिल्म और मनोरंजन जगत की मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ाया।

मध्य प्रदेश की विरासत का वैश्विक स्तर पर प्रचार

मध्य प्रदेश अपने खजुराहो के मंदिरों, सांची के बौद्ध स्मारकों और भीमबेटका की प्राचीन गुफाओं के लिए विश्व प्रसिद्ध है। ये स्थल पहले से ही यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में शामिल हैं। अब राज्य सरकार अन्य महत्वपूर्ण स्थलों को भी इस सूची में शामिल करवाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर रही है, जिससे प्रदेश के पर्यटन को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts