Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Election 2023 : नामांकन प्रक्रिया शुरू, भोपाल में पहला नामांकन निर्दलीय प्रत्याशी ने भरा, चुनाव चिह्न 'चप्पल' मांगा

Follow on Google News
MP Election 2023 : नामांकन प्रक्रिया शुरू, भोपाल में पहला नामांकन निर्दलीय प्रत्याशी ने भरा, चुनाव चिह्न  'चप्पल' मांगा
भोपाल। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए आज से नामांकन भरे जाने की शुरुआत हो गई। वहीं शनिवार को भोपाल की मध्य विधानसभा से पहला नामांकन देवेंद्रप्रकाश मिश्रा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया है। साथ ही उन्होंने अपना चुनाव चिह्न 'चप्पल' मांगा है। वे पिछले चुनाव में भी इसी विधानसभा से निर्दलीय के रूप में मैदान में उतरे थे। लेकिन, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

30 अक्टूबर तक भरे जाएंगे नामांकन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि 30 अक्टूबर नामांकन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख रहेगी। नामांकन दाखिल करने के लिए दावेदारों को 6 दिन का समय मिलेगा। 30 अक्टूबर 2023 तक नामांकन स्वीकार होंगे।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि 30 अक्टूबर नामांकन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख रहेगी। नामांकन दाखिल करने के लिए दावेदारों को 6 दिन का समय मिलेगा। 30 अक्टूबर 2023 तक नामांकन स्वीकार होंगे।

2 नवंबर तक ही होगी नाम वापसी

प्राप्त नामांकन फॉर्म्स की समीक्षा 31 अक्टूबर को की जाएगी। वहीं नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 2 नवंबर है। इच्छुक दावेदार जिला निर्वाचन कार्यालय या निर्धारित स्थान से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही यहीं पर ही फॉर्म जमा करने होंगे। साथ ही वह प्रत्याशी जिन्हें नाम वापस लेना होगा, उनके पास सिर्फ तीन दिन का समय ही बचेगा। नाम वापस लेने वाले प्रत्याशी 2 नवंबर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं।

प्रत्याशियों को मिलेंगे 6 दिन

गौरतलब है कि इस बार प्रत्याशी को फॉर्म भरने के लिए सिर्फ 6 दिन का ही समय मिलेगा। 21 अक्टूबर यानी आज से प्रत्याशियों के नॉमिनेशन शुरू होने जा रहे हैं। 22 अक्टूबर को रविवार है। 24 अक्टूबर को दशहरा है। 28 अक्टूबर को चौथा शनिवार और 29 को रविवार है। इन चार दिनों में शासकीय अवकाश रहेगा। इस दिन नामांकन पत्र नहीं लिए जा सकेंगे। ऐसे में नॉमिनेशन को लेकर बहुत कम समय मिलेगा। ऐसे में प्रत्याशियों के पास सिर्फ 6 दिन का समय होगा। फॉर्म सिर्फ 30 अक्टूबर तक ही जमा किया जाएगा।

जमा करनी होगी इतनी राशि

नामांकन दाखिल करते समय सामान्य अभ्यर्थी को 10 हजार रुपए और अनुसूचित जाति, जनजाति को 5 हजार रुपए जमानत राशि जमा करना होगा। नामांकन भरने पहुंचे अभ्यर्थी के साथ 4 व्यक्ति ही रिटर्निंग आफिसर (आरओ) के कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। केवल तीन वाहनों को ही 100 मीटर के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

ऐसी रहेगी नामांकन की प्रक्रिया

नामांकन भरने की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगी। दोपहर 3 बजे के बाद कक्ष में किसी भी व्यक्ति को प्रवेश करने या दस्तावेज लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को नामांकन के समय सभी सुसंगत एवं आवश्यक दस्तावेज जैसे जमानत राशि का प्रमाण, प्रारूप-ए एवं बी, शपथ पत्र आदि के साथ आना होगा। यदि अभ्यर्थी उसी निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचक नहीं है, जहां से वह चुनाव लड़ रहा है तो अभ्यर्थी को संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली की प्रति या निर्वाचक नामावली से संबंधित भाग की प्रमाणित प्रति दाखिल करनी होगी। एक अभ्यर्थी एक ही निर्वाचन क्षेत्र के लिए 4 नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है। इनको एक साथ अथवा पृथक से दाखिल किया जा सकता है।

ऑनलाइन फॉर्म भी भर सकेंगे उम्मीदवार

नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्रॉफी भी कराई जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अभ्यर्थियों को ऑनलाइन नामांकन भरने के साथ ही रैली, बैठक, अस्थाई कार्यालय सहित अन्य अनुमति लेने के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान की है। इसके लिए अभ्यर्थियों को सुविधा पोर्टल का उपयोग करना होगा। सुविधा पोर्टल के माध्यम से अभ्यर्थी ऑनलाइन जमानत राशि भी जमा कर सकते हैं।

3 दिसंबर को आएगा रिजल्ट

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान हो चुका है। प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 3 दिसंबर को वोट की गिनती हो जाएगी। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts