कोरोना वाइरसजबलपुरमध्य प्रदेशस्वास्थ्य

MP Covid-19 Update : ऑस्ट्रेलिया से जबलपुर आई महिला निकली पॉजिटिव, होम आइसोलेट किया गया

जबलपुर। मध्य प्रदेश में कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। इसी बीच जबलपुर में ऑस्ट्रेलिया से आई आर्किटेक्ट महिला कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) निकली हैं। महिला का सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा। महिला विंटर वेकेशन में जबलपुर आई है। कुछ दिन पहले अमेरिका से आई महिला भी पॉजिटिव निकली थी।

पति की रिपोर्ट आई निगेटिव

जानकारी के मुताबिक, उखरी निवासी महिला ऑस्ट्रेलिया में आर्किटेक्ट का काम करती है। कुछ दिन पहले ही महिला अपने दो बच्चों के साथ ऑस्ट्रेलिया से मुंबई आई थी। इसके बाद मुंबई से वह परिवार समेत जबलपुर पहुंची। गुरुवार को सर्दी-खांसी होने की शिकायत पर पति के साथ कोरोना टेस्ट कराया। जहां महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। जबकि, पति की रिपोर्ट निगेटिव है। स्वास्थ्य विभाग ने महिला को इसी के साथ बतौर एहतियात उसे होम आइसोलेशन में रखने की व्यवस्था दे दी गई। जीनोम सीकवेंसिंग के लिए सैंपल ग्वालियर भेजा जाएगा। इसके अंतर्गत निगरानी जारी है।

माता-पिता का होगा कोरोना टेस्ट

स्वास्थ्य संचालक डॉ संजय मिश्रा के मुताबिक, पति-पत्नी ने निजी गुरुवार को लैब में सैंपल की जांच कराई थी। शुक्रवार को जबलपुर में रह रहे महिला के माता-पिता की सैंपलिंग कराई जाएगी। कोरोना संक्रमित महिला को होम आइसोलेशन में रखा गया है। कुछ दिन पहले भी विदेश से लौटी एक अन्य महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जो स्वस्थ है। स्वास्थ्य विभाग महिला की कांटेक्ट हिस्ट्री भी तलाशने की कोशिश कर रही है।

भारत में XBB.1.5 के 5 मामले

चीन और ब्रिटेन में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते लोगों को अस्पताल में बेड नहीं मिल रहे हैं। वहीं भारत में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट XBB.1.5 के 5 मामले सामने आए हैं। इनमें 3 गुजरात के हैं, जबकि कर्नाटक और राजस्थान में एक-एक केस मिला है।

कोरोना का ‘सुपर वैरिएंट’ है XBB.1.5

BA.2.75 और BJ.1 से मिलकर XBB बना है। अब इससे म्यूटेट होकर XBB.1 और XBB.1.5 बने हैं। XBB.1.5 कोरोना का ‘सुपर वैरिएंट’ है। BQ.1 जितने लोगों को 26 दिन में संक्रमित कर रहा था XBB.1.5 उतने लोगों को 17 दिन के भीतर संक्रमित कर रहा है। इसके चलते लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की दर लगातार बढ़ रही है। एक स्टडी के मुताबिक, यह पहले के तमाम वैरिएंट्स के मुकाबले तेजी से इंसान के इम्यून सिस्टम को चकमा देने माहिर है।

6 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR जरूरी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर लिखा- 1 जनवरी 2023 से चीन, हांगकांग, जापान, साउथ कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए RTPCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। यात्रा से पहले उन्हें अपनी रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button