
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव से पहले संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। पार्टी ने उज्जैन शहर, टीकमगढ़, सिंगरौली ग्रामीण, सीधी जिले में जिला अध्यक्ष बदल दिए हैं। इन चारों जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
ये भी पढ़ें: मप्र कांग्रेस ने संभाग प्रभारी किए नियुक्त, इन्हें मिली चुनावों के लिए जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

इनकों सौंपी जिले की कमान
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को नियुक्त आदेश जारी कर दिए हैं। जिसमें उज्जैन शहर में रवि भदौरिया को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। टीकमगढ़ में नवीन साहू, सिंगरौली ग्रामीण में ज्ञानेंद्र तिवारी और सीधी में ज्ञानप्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संभाग प्रभारी किए नियुक्त
शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने संभाग प्रभारियों की नियुक्त की सूची जारी की थी। जिसमें ग्वालियर-चंबल में अशोक सिंह, सागर संभाग में लखन घनघोरिया, रीवा संभाग में प्रताप भानु शर्मा, जबलपुर संभाग में एमपी प्रजापति, शहडोल संभाग में तरुण भनोट को नियुक्त किया गया है। वहीं भोपाल के लिए पीसी शर्मा, होशंगाबाद (नर्मदापुरम) संभाग में संजय शर्मा, उज्जैन संभाग में सज्जन सिंह वर्मा, इंदौर संभाग में विजयलक्ष्मी साधो को जिम्मेदारी दी है।
अनुसूचित जाति विभाग में भी नियुक्तियां
बता दें कि शुक्रवार को प्रदीप अहिरवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके साथ ही गुरु चरण खरे, राजेंद्र मालवीय, राजेंद्र प्रसाद सोलंकी और नितेश नरवले को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।