भोपालमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने कई जिलों में बदले अध्यक्ष, 105 महासचिवों की नियुक्ति, देखें नई कार्यकारिणी

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने रविवार देर रात संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भारी भरकम कार्यकारिणी का ऐलान किया। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश में 105 महासचिव, 50 उपाध्यक्ष और 64 नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से नए पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की गई। पार्टी ने कई जिलों में शहर और ग्रामीण इलाकों में अलग-अलग अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

भोपाल शहर और ग्रामीण पर फैसला नहीं

अरविंद बागड़ी को इंदौर शहर का नया अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि ग्रामीणें में सदाशिव यादव अध्यक्ष होंगे। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहीं उज्जैन की कांग्रेस नेत्री नूरी खान का नाम महासचिवों की सूची में है। ग्वालियर सिटी में देवेंद्र शर्मा अध्यक्ष होंगे, जबकि ग्वालियर ग्रामीण की जिम्मेदारी प्रभु दयाल जोहारे को दी गई है। जबलपुर ग्रामीण में नीलेश जैन अध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि जबलपुर शहर की कमान जगत बहादुर अन्नू को दी गई है। अन्नू जबलपुर के महापौर भी हैं। भोपाल के शहर और ग्रामीण अध्यक्ष पर फैसला नहीं हुआ है। मानक अग्रवाल की प्रदेश कांग्रेस कमेटी में वापसी हुई है।

लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें

शिवराज के साले को फिर मिली जगह

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह मसानी को एक बार फिर मध्यप्रदेश कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में कमलनाथ और उनके बेटे नकुल नाथ को शामिल किया गया है। इस 21 सदस्यीय कमेटी में कमलनाथ और नुकल के अलावा दिग्विजय सिंह, डॉक्टर गोविंद सिंह, कांतिलाल भूरिया, विवेक तन्खा, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, जीतू पटवारी, अजय सिंह राहुल, राजमणि पटेल, बाला बच्चन, सज्जन सिंह वर्मा, सुरेंद्र चौधरी, रामनिवास रावत, नर्मदा प्रसाद प्रजापति, आरिफ अकील, कमलेश्वर पटेल, महेंद्र जोशी, रामेश्वर नीखरा और शोभा ओझा को शामिल किया है।

यह भी पढ़ें पीसीसी चीफ कमलनाथ ने BJP की विकास यात्रा को कहा फ्रॉड यात्रा, कांग्रेस संगठन में बदलाव होने के दिए संकेत

संबंधित खबरें...

Back to top button