Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

55 जिलों के सीएम फेलो योजनाओं की जमीनी हकीकत परखेंगे, सरकारी कार्यक्रमों का मूल्यांकन कर पहचानेंगे कमियां

मप्र के 55 जिलों से चयनित सीएम फेलो केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन का मूल्यांकन करेंगे। वे लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुंच और कमियों का आकलन कर सुधार के सुझाव देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कर युवाओं से प्रदेश के विकास में जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
55 जिलों के सीएम फेलो योजनाओं की जमीनी हकीकत परखेंगे, सरकारी कार्यक्रमों का मूल्यांकन कर पहचानेंगे कमियां
भोपाल। सीएम डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री यंग प्रोफेशनल फॉर डेवलपमेंट प्रोग्राम अंतर्गत चयनित सीएम फैलोज के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित किया।

भोपाल। मध्यप्रदेश के 55 जिलों से चयनित सीएम फेलो केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन का मूल्यांकन करेंगे। वे योजनाओं के लाभ आम लोगों तक पहुंचने की स्थिति का आकलन कर क्रियान्वयन की कमियां चिह्नित करेंगे, ताकि उनमें जरूरी सुधार किए जा सकें। जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम करने वाले इन युवाओं को प्रशासनिक व्यवस्था, डाटा विश्लेषण और विभागों की कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में मुख्यमंत्री यंग प्रोफेशनल्स फॉर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने चयनित युवाओं से इसे केवल नौकरी नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराने की जिम्मेदारी के रूप में लेने को कहा।

ये भी पढ़ें: लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं को मिले 1500 रुपए

जिला प्रशासन के साथ करेंगे काम

प्रशिक्षण के दौरान सीएम फेलो को जिला स्तर की प्रशासनिक संरचना, कार्यप्रणाली और डाटा विश्लेषण की जानकारी दी जा रही है। जनजातीय कल्याण, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, कृषि तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभागों के वरिष्ठ अधिकारी योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन से जुड़े पहलुओं की जानकारी देंगे। युवाओं को जिला स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ काम करना होगा। कार्यक्रम में सुशासन संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. राजीव दीक्षित, लोकसेवा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई और युवा आयोग के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर ग्लोबल विलेज फाउंडेशन और सुशासन संस्थान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए गए।

ये भी पढ़ें: मुंबई में उद्योगपतियों से सीएम मोहन यादव की वन-टू-वन बैठक, 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए, 14,375 रोजगार की उम्मीद

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts