ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेशराष्ट्रीय

बैंस का ‘इकबाल’ बुलंद : MP के मुख्य सचिव को दोबारा मिला छह माह का एक्सटेंशन, विधानसभा चुनाव के बाद होंगे रिटायर

भोपाल / दिल्ली। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को एक बार फिर छह महीने का एक्सटेंशन मिल गया है। बैंस के एक्सटेंशन के साथ ही ये भी तय हो गया है कि आगामी चुनावों तक वे ही प्रदेश के प्रशासनिक मुखिया रहेंगे। उन्हें पहले भी छह का एक्सटेंशन मिला था, जिसके बाद वह 31 मई को रिटायर होने वाले थे।

आदेश जारी होते ही अटकलों पर लगा विराम

इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल 30 नवंबर 2022 को खत्म हो गया था, लेकिन रिटायरमेंट वाले दिन ही उनकी सेवा में छह महीने की वृद्धि का आदेश आ गया था। इस आदेश के अनुसार उनकी रिटायरमेंट 31 मई 2023 को होनी थी, लेकिन इस बार रिटायरमेंट से 14 दिन पहले ही केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग ने उन्हें सेवा विस्तार देने का आदेश भेज दिया। बैंस के एक्सटेंशन के साथ ही उन सभी सीनियर आईएएस के नामों को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है, जिन्हें संभावित मुख्य सचिव के तौर पर प्रचारित किया जा रहा था।

फोटो मार्च 2020 का जब बैंस पहली बार मुख्य सचिव बने थे। (फाइल फोटो)

सीएम के करीबी अफसर हैं इकबाल

इकबाल सिंह बैंस को सीएम शिवराज सिंह चौहान का बेहद करीबी माना जाता है। खुद सीएम शिवराज ने उनके सेवा विस्तार के लिए पिछली बार केंद्र सरकार से चर्चा की थी। यही वजह है कि इस बार भी इकबाल सिंह बैंस को एक और एक्सटेंशन दिए जाने की अटकलें सियासी गलियारों में गूंज रही थीं। ऑर्डर के मुताबिक मुख्य सचिव को 30 नवंबर 2023 तक का एक्सटेंशन मिला है। प्रदेश में अक्टूबर नवंबर में ही चुनाव प्रस्तावित हैं, ऐसे में उनके कार्यकाल में ही विधानसभा चुनाव होना तय है।

ये भी पढ़ें – एक्सटेंशन पाने वाले MP के चौथे CS बने इकबाल सिंह बैंस, सुंदरलाल पटवा ने की थी सेवावृद्धि देने की शुरुआत

संबंधित खबरें...

Back to top button