भोपालमध्य प्रदेश

एमपी बोर्ड ने जारी की 10 एवं 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीख, एक मार्च से होंगी मुख्य परीक्षा

भोपाल। एमपी बोर्ड ने गुरुवार को कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए प्रैक्टिकल की तारीख घोषित कर दी। चूंकि दोनों कक्षाओं की मुख्य परीक्षाएं 1 मार्च से 30 मार्च तक होनी हैं, इसलिए रेग्युलर स्टूडेंट्स के प्रैक्टिकल एग्जाम उनके स्कूलों में 13 फरवरी से 26 फरवरी के बीच आयोजित कराए जाएंगे। वहीं, प्राइवेट स्टूडेंट्स के प्रैक्टिकल एग्जाम उनके परीक्षा केंद्र में आयोजित किए जाएंगे।

डीएलएड कोर्स की संबद्धता फीस बढ़ाई

एमपी बोर्ड ने डीएलएड पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए मंडल से संबद्धता प्राप्त संस्थाओं की नई संबद्धता, संबद्धता नवीनीकरण और अतिरिक्त इंटेक के शुल्क में वृद्धि की गई है। इस संबंध में मंडल की कार्यपालिका समिति की 20 दिसंबर 2022 को आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया था। बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार डीएलएड की परीक्षाओं के लिए पहली बार का संबद्धता शुल्क एक लाख से बढ़ाकर डेढ़ लाख कर दिया गया है। यह स्थिति प्रत्येक 50 विद्यार्थियों के अतिरिक्त इंटेक हेतु रहेगी। इसी तरह डीएलएड की परीक्षाओं की संबद्धता वृद्धि के लिए शुल्क 22,500 रुपए प्रतिवर्ष प्रति 50 विद्यार्थियों के हिसाब से कर दी दिया गया है। यह पहले 15 हजार रुपए था। वहीं, 100 छात्रों के लिए 30 हजार से 45 हजार और 150 विद्यार्थियों के लिए 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपए का भुगतान करना होगा। बोर्ड के आदेशानुसार सत्र 2023-24 में नवीन संबंद्धता, संबंद्धता नवीनीकरण, अतिरिक्त संख्या बढ़ाने के लिए उक्त बढ़ी हुई शुल्क के साथ आवेदन किए जाएंगे। यह शुल्क माध्यमिक शिक्षा मंडल, मप्र भोपाल परिसर में स्थित यूको बैंक, शाखा हबीबगंज में सचिव के नाम चालान देना होगा। किसी अन्य बैंक के चालान मान्य नहीं किए जाएंगे। जमा की गई राशि मंडल के खाते में जमा होना सुनिश्चित करते हुए शुल्क सहित आवेदन की प्रति 10 मार्च तक मंडल कार्यालय में आवश्यक रूप से प्रस्तुत किया जाना होगा।

 

संबंधित खबरें...

Back to top button