MP News:बीजेपी की नई कार्यसमिति घोषित, 106 नेताओं की सूची जारी; देखें लिस्ट

भोपाल। नई कार्यसमिति में 106 सदस्यों को शामिल किया गया है। इसके अलावा 41 स्थायी आमंत्रित सदस्य भी बनाए गए हैं। संगठन ने अनुभव और राजनीतिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग वर्गों और क्षेत्रों के नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया है।
एक साल के इंतजार के बाद जारी हुई सूची
भाजपा प्रदेश संगठन की नई कार्यसमिति को लेकर लंबे समय से चर्चाओं का दौर चल रहा था। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने से पहले ही संगठन ने सूची जारी कर दी। बताया जा रहा है कि कार्यसमिति के नामों को अंतिम रूप देने में केंद्रीय नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सूची जारी होने के साथ ही संगठनात्मक स्तर पर नई सक्रियता देखने को मिल रही है।
इन नेताओं को मिली जगह
नई कार्यसमिति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ. वीरेंद्र कुमार और डीडी उइके, इंदर सिंह परमार, सहित कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल को भी कार्यसमिति में स्थान दिया गया है। संगठन ने अनुभवी नेतृत्व पर भरोसा कायम रखा है।
विधायकों और पूर्व मंत्रियों को भी जिम्मेदारी
कार्यसमिति में वर्तमान मंत्रियों, विधायकों और पूर्व मंत्रियों को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिला है। कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, नरोत्तम मिश्रा, तुलसीराम सिलावट, विष्णु दत्त शर्मा, विश्वास सारंग, भूपेंद्र सिंह और कृष्णा गौर जैसे नेताओं को शामिल किया गया है। इससे संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय की रणनीति भी दिखाई देती है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में इंसानियत शर्मसार : महरौली में 11 साल की बच्ची से दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद हत्या; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
नए समीकरणों का भी रखा गया ध्यान
भाजपा ने कार्यसमिति गठन में राजनीतिक और सामाजिक संतुलन बनाए रखने का प्रयास किया है। कांग्रेस से भाजपा में आए कुछ नेताओं के साथ क्षेत्रीय और सामाजिक प्रतिनिधित्व को भी महत्व दिया गया है। भाजपा विधायक संजय पाठक सहित कई प्रभावशाली नेताओं को स्थान देकर संगठन ने आगामी राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए व्यापक संदेश देने की कोशिश की है।












