Morena Bus Accident : मुरैना में बड़ा सड़क हादसा, मेहंदीपुर बालाजी जा रही बस पलटी, 25 यात्री घायल; 12 की हालत गंभीर

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। देर रात मुरैना से मेहंदीपुर बालाजी के लिए रवाना हुई बस अचानक पलट गई। इस हादसे में 25 यात्री घायल हो गए। जिसमें 12 की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा देर रात का बताया जा रहा है।












