ग्वालियरमध्य प्रदेश

मुरैना : बड़ोखर गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, पति-पत्नी सहित 4 लोग घायल; देखें Video

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दो पक्षों में विवाद होने की खबर सामने आई है। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़ोखर गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हो गया। विवाद के दौरान पति-पत्नी सहित चार लोग घायल हुए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये लोग हुए घायल

विवाद के दौरान बड़ोखर गांव निवासी मुन्नी देवी पत्नी मोती सिंह यादव, राजकुमारी पत्नी गिर्राज यादव, मोनू पुत्र गिर्राज यादव, गिर्राज पुत्र रामदयाल घायल हुए हैं।

क्या है मामला ?

फरियादी के अनुसार, बड़ोखर गांव के ही पार्षद पति गुड्डू कुशवाहा, प्रकाश कुशवाहा, कल्लू कुशवाहा, दीवान कुशवाह रवि कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, दीपक कुशवाहा और कुछ अन्य अज्ञात लोग पैसे के लेनदेन को लेकर घर पर लाठी लेकर आ गए और पथराव करने लगे। विवाद में दूसरे गुट के लोगों के घायल होने की खबर है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस मामले की शिकायत लेकर दोनों पक्ष स्टेशन थाने पहुंचे। जहां स्टेशन रोड थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(इनपुट – हेमंत नागले)

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button