PlayBreaking News

जबलपुर में डंपर ने मोपेड सवार को रौंदा, सिर फटने से मौत

Follow on Google News
जबलपुर में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। क्राइस्ट चर्च के सामने डंपर ने मोपेड सवार को रौंद दिया। बता दें कि इस हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही ओमती पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। ये भी पढ़ें : जबलपुर में तेज रफ्तार बस और बाइक में भिड़ंत, हादसे में साले की मौत; जीजा की हालत नाजुक

ऐसे हुआ हादसा

ओमती पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात करीब 12.30 बजे क्राइस्ट चर्च के सामने हादसे की खबर मिली थी। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार डंपर ने मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में मोपेड सवार व्यक्ति का सिर फट गया था और बहुत खून बह रहा था। गंभीर अवस्था में घायल को विक्टोरिया अस्पताल ले जाया जा रहा था, जहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। ये भी पढ़ें : जबलपुर में हथियारबंद बदमाशों ने किसान को बनाया बंधक, लाखों रुपए नकदी और जेवर लूटे

आमनपुर निवासी था मृतक

जानकारी के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि मोपेड टूटी हालत में मिली। बता दें कि मृतक की पहचान आमनपुर मदनमहल निवासी 50 वर्षीय अशोक सिंह राजपूत के रूप में हुई है। वे मोपेड से घर लौट रहे थे। ये भी पढ़ें : जबलपुर में हथियारबंद बदमाशों ने किसान को बनाया बंधक, लाखों रुपए नकदी और जेवर लूटे

डंपर चालक के खिलाफ FIR

हादसे के बाद डंपर लेकर ड्राइवर भाग निकला। बता दें कि ओमती पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV खंगाल रही है। जबलपुर की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts