भाई दूज पर लाड़ली बहनों को मिलेगा 250 रुपए का शगुन, योजना की मासिक राशि में भी हुई बढ़ोत्तरी

Follow on Google News
भाई दूज पर लाड़ली बहनों को मिलेगा 250 रुपए का शगुन, योजना की मासिक राशि में भी हुई बढ़ोत्तरी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्यप्रदेश में भाई दूज के मौके पर महिलाओं को मोहन सरकार से बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। इस साल 23 अक्टूबर को भाई दूज पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लाड़ली बहनों के बैंक खातों में शगुन के पैसे ट्रांसफर करेंगे। वह लाड़ली बहना योजना की सभी हितग्राही महिलाओं के खाते में 250 रुपए की राशि भेजेंगे। इस योजना का लाभ प्रदेश की लगभग 1.26 करोड़ महिलाओं को मिलेगा।

    भाई दूज पर लाड़ली बहनों को मिलेगा शगुन

    मध्य प्रदेश की करीब 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों को भाई दूज के दिन 23 अक्टूबर 2025 को सरकार की ओर से शगुन के रूप में 250 रुपए मिलेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव यह राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। सीएम मोहन यादव ने पहले ही घोषणा की थी कि दिवाली के अवसर पर लाड़ली बहनों को कुल 1500 रुपए दिए जाएंगे। इस राशि में से 1250 रुपए पहले ही उनके खातों में भेजे जा चुके हैं। अब शेष 250 रुपए भाई दूज के मौके पर "शगुन" के रूप में दिए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सहयोग देना और त्योहारों पर उनका सम्मान बढ़ाना है।

    हर महिने मिलेंगे 1500 रुपए

    मध्य प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि को एक बार फिर बढ़ा दिया है। अब प्रदेश की लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपए मिलेंगे। पहले तक उनके खातों में हर महीने की 10 तारीख को 1250 रुपए ट्रांसफर किए जाते थे, लेकिन अब नवंबर से सीधे 1500 रुपए की राशि भेजी जाएगी। बता दें, कि जब इस योजना की शुरुआत हुई थी, तब महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाते थे। बाद में सरकार ने इसे बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया था। अब एक बार फिर 250 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जिससे अब कुल राशि 1500 रुपए प्रति माह हो गई है। इस फैसले से लाखों महिलाओं को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा और उनकी मासिक सहायता राशि में और मजबूती आएगी।

    रक्षाबंधन पर भी मिला था शगुन

    भाई दूज से पहले अगस्त महीने में रक्षाबंधन के अवसर पर भी मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को शगुन के रूप में 250 रुपए प्रदान किए गए थे। उस समय उन्हें लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाले 1250 रुपए के साथ यह अतिरिक्त राशि दी गई थी। इस तरह रक्षाबंधन के मौके पर कुल 1500 रुपए महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए गए थे, जिससे त्योहार के समय उन्हें आर्थिक राहत मिली।

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni
    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts