राष्ट्रीय

जाने क्यों भाजपा विधायक ने राहुल गांधी को कहा ‘खान साहब’, ट्विटर पर छिड़ी बहस

राहुल गांधी के ट्वीट पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया रीट्वीट

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर आरोप लगाया कि त्रिपुरा में मुसलमानों के साथ क्रूरता की जा रही है। जिसके जवाब में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने रीट्वीट कर पूछा कि बंगाल- बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार क्यों नहीं दिखते?

नफरत और हिंसा फैलाने वाले हिंदू नहीं ढोंगी हैं: राहुल

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘त्रिपुरा में हमारे मुस्लिम भाइयों के साथ क्रूरता की जा रही है। हिंदुओं के नाम पर नफरत और हिंसा फैलाने वाले हिंदू नहीं ढोंगी हैं’। केरल के वायनाड निर्वाचन क्षेत्र के एक सांसद राहुल गांधी ने सवाल किया कि ‘सरकार कब तक अंधे और बहरे होने का नाटक करेगी?’ उन्होंने हैशटैग #TripuraRiots का भी इस्तेमाल किया है।

भाजपा विधायक ने राहुल गांधी को दिया जवाब

राहुल गांधी के ट्वीट का भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने जवाब दिया। विधायक रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी के ट्वीट पर रीट्वीट किया, ‘खान साहब, बंगाल- बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार क्यों नहीं दिखते ?’

त्रिपुरा में धारा 144 लागू

विश्व हिंदू परिषद ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में एक रैली का आयोजन किया था। बाद में यह दावा किया गया कि मस्जिदों में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई। हालांकि पुलिस ने इसको अफवाह बताया है। त्रिपुरा के कुछ इलाकों में तनावपूर्ण स्थिति होने के बाद बुधवार को धारा 144 लागू कर दी गई।

संबंधित खबरें...

Back to top button